अयोध्या : मठ-मंदिरों में बड़ी धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव ।

Spread the love

दीपावली के दूसरे दिन अयोध्या के सभी मठ-मंदिरों में धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान में 56 प्रकार व्यंजनों का भोग लगाया गया, इसी के साथ ही श्रीरामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला को भी 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया और उनसे देश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की गई।तो वही अयोध्या के सन्तो का कहना हैं कि दीपावली के बाद अन्नकूट महोत्सव का अपना अलग ही महत्व है।वही बताया कि जब भगवान राम चौदह वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस आये तो लोगों ने खुशी में दीपक जलाकर उनका स्वागत किया और उसके बाद लोगों ने अपनी इच्छानुसार भगवान राम को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया, क्योंकि उनकी मन से यह मंशा थी कि चौदह वर्ष तक वनवास के दौरान प्रभु राम कंदमूल फल खाकर बिताये थे, इसलिये अयोध्या के लोगों ने उन्हें विभिन्न प्रकार के व्यंजनों बनाकर उन्हें समर्पित किया था, तभी से यह प्रथा अनवरत चली आ रही है, इसी के साथ ही दीपावली के दूसरे दिन अन्नकूट महोत्सव का अनुष्ठान किया जाता है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- श्री राम बल्लभा कुंज के पूर्वाचार्य हरिनाम दास वेदांती को पुण्य तिथि पर नमन कर संत महंतो धर्माचार्यों ने पुष्पांजलि अर्पित किया
  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस- विधानभवन में CM योगी ने फहराया झंडा, बोले- देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना होगा

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को पूरा उत्तर प्रदेश देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानभवन में ध्वजारोहण…


    Spread the love

    काशी में बाबा का तिरंगा शृंगार: सरकारी-गैर सरकारी कार्यालय में फहराया गया झंडा, वीरों को नमन

    Spread the love

    Spread the love80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को काशी आजादी के जश्न में सराबोर रही। पुलिस लाइंस, कलेक्ट्रेट परिसर, रेल इंजन कारखाना समेत सरकारी, गैर सरकारी और निजी संस्थानों में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *