₹2500 तो जुमला निकला: अब तो ‘होली’ भी आ गई, फ्री सिलेंडर कब आएगा, आप ने भाजपा के वादे को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

 

होली पर मुफ्त सिलिंडर देने को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली की भाजपा सरकार को घेरने में लगी है। आज आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आईटीओ पर भाजपा के मुफ्त एलपीजी सिलिंडर वादे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और बैनर लगाया। इस पहले कल आम आदमी पार्टी ने 40 स्थानों पर प्रदर्शन किया था।

आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, “मोदी जी और नड्डा जी ने गारंटी दी थी कि दिल्ली में महिलाओं को होली पर मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे। हम यहां लोगों को यह बताने आए हैं कि भाजपा एक ‘जुमला’ पार्टी है। दिल्ली के लोगों को न तो मुफ्त सिलेंडर मिले और न ही 2500 रुपए मिले। हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक दिल्ली के लोगों को मुफ्त सिलेंडर नहीं मिल जाते।”

आप नेता प्रवीण कुमार ने होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने के अपने वादे को पूरा करने को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की आलोचना की और भाजपा के हर वादे को जुमला बताया। उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद है कि जिन महिलाओं ने भाजपा को वोट दिया था, उन्हें मुफ्त सिलेंडर मिलेगा, लेकिन उन्हें अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। कल होली है, लेकिन अभी तक लोगों को मुफ्त सिलेंडर नहीं मिला है और उन्हें अभी भी 1000 रुपये देने पड़ रहे हैं। भाजपा का हर वादा ‘जुमला’ साबित हो रहा है, चाहे वह महिलाओं को 2500 रुपये देने की बात हो या मुफ्त सिलेंडर देने की। ये दोनों वादे ‘जुमला’ साबित हुए हैं।”

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव से पहले दिल्ली की महिलाओं को कई वादे किए थे। महिलाओं को 8 मार्च तक 2500 रुपये देने का वादा तो जुमला और धोखा साबित हो गया। होली-दिवाली पर हर महिला को एक फ्री सिलिंडर देने का दूसरा वादा किया था। दिल्ली की महिलाएं मुफ्त सिलिंडर देने के वादे को पूरा होने का इंतजार कर रही हैं। बुधवार को आईटीओ पर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा को होली पर्व पर मुफ्त सिलेंडर देने के उसके चुनावी वादे याद दिलाया तो दिल्ली पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

वहीं, बुधवार को दिल्ली की पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय समेत आप कार्यकर्ताओं ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर भाजपा से चुनावी वादे पूरे करने की मांग की। इसी तरह, कालकाजी और संगम विहार समेत अन्य जगहों पर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

और पढ़े  बच्चों का सौदा: 8-10 लाख में बिकते थे मासूम, गुजरात-राजस्थान से लाए जाते, अहम भूमिका अदा करती थी प्रतिभा

आप को दिल्ली से साफ कर देगी झूठ की राजनीति- सचदेवा
वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को कहा है कि आम आदमी पार्टी पतन की ओर बढ़ रही है। वह दिन दूर नहीं जब विपक्षी दल का दर्जा भी खो दे। महिला समृद्धि योजना को लेकर दिल्ली वालों को गुमराह कर रही है। जब 8 मार्च को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने योजना को लेकर बजट एवं समयबद्ध घोषणा कर दी तो अब वह होली पर गैस सिलेंडर को लेकर गुमराह करने की कोशिश हो रही है। सोशल मीडिया के युग में लोग भलीभांति जानते हैं कि फ्री गैस सिलेंडर जैसी बड़ी योजना शुरू करने की प्रशासनिक स्वीकृतियां व नियम बनाने के काम में थोड़ा समय लगेगा। भाजपा शासित राज्यों में फ्री रसोई गैस सिलेंडर नियमित दिए जा रहे हैं और शीघ्र दिल्ली में भी दिए जाएंगे।

 


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, पंकज पर लात-घूंसों से हमला

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर…


    Spread the love

    खुलासा: अगवा कर बच्चों को बेचते, दिल्ली से हरिद्वार और गाजियाबाद तक 300 CCTV फुटेज से सुलझा रहस्य

    Spread the love

    Spread the love   नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीआरएस) थाना पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में बच्चों को अगवा कर बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस…


    Spread the love