दिल्ली- रेस्टोरेंट की रसोई में लगी आग, 6 कर्मचारी झुलसे, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Spread the love

 

 

दिल्ली के कनॉट प्लेस में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब यहां एक रेस्टोरेंट में आग लग गई। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगी। जिसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग की टीम को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। आग लगने से छह कर्मचारी झुल गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, कनॉट प्लेस स्थित बिकगने बिरयानी रेस्टोरेंट में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग के चपेट में आने से वहां काम कर रहे छह कर्मचारी झुलस गए। आग रेस्टोरेंट के रसोई में लगी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायल सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल कर्मियों ने 6 गाड़ियों की मदद से करीब आधे में आग पर काबू पा लिया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि आग रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव की वजह से लगी। घायल कर्मचारियों की पहचान दीपक, पीयूष, महेंद्र, मोहम्मद आलम, शेरूउद्दीन और जनक के रूप में हुई है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

गुरुग्राम के बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स में लगी आग
उधर, गुरुग्राम के सेक्टर 29 में स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स में आग लग गई। यह पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ था। सुबह 6:30 आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली थी। वहां की गैलरी व आसपास की निर्माण में फाइबर का इस्तेमाल अधिक हुआ है, जो ज्वलनशील है। इससे आग भड़क गई थी, इस समय आग पर काबू पा लिया गया है। आसपास स्टेशनों की 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।

और पढ़े  टीएमसी में टूट के बाद अभिषेक बनर्जी ने संभाला मोर्चा, पार्टी सांसदों के साथ ओम बिरला से मिलने पहुंचे

 


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर कत्ल: योग एक्सप्रेस में सीट के लिए पीट-पीटकर मार डाला, पंकज पर लात-घूंसों से हमला

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुए विवाद में एक यात्री की पीट-पीटकर…


    Spread the love

    खुलासा: अगवा कर बच्चों को बेचते, दिल्ली से हरिद्वार और गाजियाबाद तक 300 CCTV फुटेज से सुलझा रहस्य

    Spread the love

    Spread the love   नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीआरएस) थाना पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में बच्चों को अगवा कर बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस…


    Spread the love