पीएम मोदी: आज से चौथी यूके यात्रा पर रवाना होंगे PM मोदी,किंग चार्ल्स और पीएम स्टार्मर से करेंगे मुलाकात

 

 

प्रधानमंत्री मोदी अपनी चौथी ब्रिटेन यात्रा पर आज रवाना होंगे। इस दौरान बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप दिए जाने के साथ ही वे क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों खालिस्तानी चरमपंथियों की मौजूदगी पर भी चर्चा करेंगे।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि 23 से 24 जुलाई को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ चर्चा के लिए ब्रिटेन की आधिकारिक यात्रापर जाएंगे। वह राजा चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करेंगे। भारत और ब्रिटेन, दोनों के व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत की भी योजना है। दोनों देश व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति पर भी चर्चा करेंगे और इसमें व्यापार, अर्थव्यवस्था, तकनीक, अविष्कार, सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों को लोगों से संबंधों को बेहतर बनाने पर चर्चा होगी। पदभार ग्रहण करने के बाद से यह प्रधानमंत्री की ब्रिटेन की चौथी यात्रा होगी।

भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर
24 जुलाई को भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी लंदन में रहेंगे। व्यापार समझौते में श्रम-प्रधान उत्पादों जैसे चमड़ा, जूते और कपड़ों के निर्यात पर कर हटाने का प्रस्ताव है, जबकि ब्रिटेन से व्हिस्की और कारों का आयात सस्ता करने का प्रस्ताव है, ताकि 2030 तक दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार दोगुना होकर 120 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सके।

ब्रिटेन भारत में छठा सबसे बड़ा निवेशक 
ब्रिटेन भारत में छठा सबसे बड़ा निवेशक है, जिसका कुल एफडीआई 36 अरब डॉलर है। दिलचस्प बात यह है कि भारत भी ब्रिटेन में एक प्रमुख निवेशक है, जिसका कुल एफडीआई लगभग 20 अरब डॉलर है। मिस्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने ब्रिटिश समकक्ष के साथ भारत-ब्रिटिश द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे। भगोड़ों अपराधियों के प्रत्यर्पण पर उन्होंने कहा, हम एक-दूसरे के संपर्क में हैं। तहव्वुर राणा जैसे अन्य लोगों का प्रत्यर्पण कैसे हो सकता है इस पर भी चर्चा होगी।

बीते एक साल में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से दो बार मिले पीएम मोदी
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले एक साल में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से दो बार मिल चुके हैं। वह नवंबर 2024 में ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान और फिर जून 2025 में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मिले थे। इस दौरान दोनों के बीच कई बार टेलीफोन पर बातचीत भी हुई।

और पढ़े  जियो का धमाकेदार प्लान: सिर्फ 15 रुपये में 24 घंटे के लिए मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, जानें डिटेल्स

मालदीव की भी यात्रा करेंगे
ब्रिटेन के बाद पीएम मोदी मालदीव की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे, जो 25-26 जुलाई, 2025 तक होगी। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजु के आमंत्रण पर मालदीव जा रहे हैं। प्रधानमंत्री की यह मालदीव की तीसरी यात्रा होगी। पीएम मोदी की यह मालदीव यात्रा, मालदीव में राष्ट्रपति मोइजु के सत्ता संभालने के बाद पहली बार किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का दौरा होगा।

  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब: नौरोजी नगर का एक्यूआई 416, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में है ऐसा हाल

    दिल्ली में दिवाली के त्योहार से पहले ही वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज सुबह इस संबंध में जानकारी जारी की…

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…