दिल्ली सरकार का एलान:- अब ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को मिलेंगे 7 करोड़ रुपये, नौकरी भी दी जाएगी

 

दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत ऐतिहासिक फैसला लिया है। दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने जानकारी दी है कि ओलंपिक में जीतने वाले विजेताओं को सरकार की ओर से कैश रिवॉर्ड को बढ़ा दिया गया है।

प्रेस वार्ता में मंत्री आशीष सूद ने बताया कि ओलंपिक गेम्स में गोल्ड जीतने वाल खिलाड़ी को सात करोड़ रुपये, सिल्वर मेडल जीतने वालों को पांच करोड़ रुपये और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालों को तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

आगे कहा कि ओलंपिक गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वालों को ग्रुप ए की नौकरी और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को ग्रुप बी की नौकरी दिल्ली सरकार की ओर से दी जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें पहले दिल्ली सरकार की ओर से ओलंपिक और पैरा-ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को तीन करोड़, दो करोड़ और एक करोड़ रुपये दिए जाते थे। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दिया गया है।

और पढ़े  नोएडा: पीएनबी घोटाले में ब्रांच के सभी कर्मियों पर कार्रवाई, मुख्य स्टाफ निलंबित, कुछ कर्मचारियों का तबादला
  • Related Posts

    दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब: नौरोजी नगर का एक्यूआई 416, नोएडा-गाजियाबाद और गुरुग्राम में है ऐसा हाल

    दिल्ली में दिवाली के त्योहार से पहले ही वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आज सुबह इस संबंध में जानकारी जारी की…

    पहिवहन: पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन पर भी बनेंगे होल्डिंग, बिहार के लिए राजधानी से चलेंगी विशेष ट्रेन

    दिवाली और छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए…