हाथ कागज उद्यमियों ने जिला अधिकारी से भेंट कर फैक्ट्री एरिया की बाउंड्री वाल व पार्क का निर्माण पुराना होने की शिकायत की

Spread the love

जिला अधिकारी ने हाथ कागज का डिस्प्ले सेंटर भी बनवाए जाने का दिया आश्वासन

कालपी जालौन।

कालपी का हाथ कागज उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन से मिला तथा कालपी के हाथ कागज उद्योग से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया।

उत्तर प्रदेश हाथ का गंज उत्पादन संघ के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में हाथ कागज उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से भेंट कर हाथ कागज से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया। हाथ कागज उद्यमियों ने बताया कि कालपी की फैक्ट्री एरिया मैं बाउंड्री वाल एवं पार्क बनवाए जाने हेतु बजट पास किया गया था। इसके बावजूद भी फैक्ट्री एरिया के बाउंड्री वाल एवं पार्क का अभी तक आधा अधूरा काम हुआ है जिसको पूरा नहीं कराया जा रहा उसे तत्काल पूरा कराया जाए साथ ही हाथ कागज उद्यमियों ने जिला अधिकारी को हाथ कागज से जुड़ी समस्याओं से भी अवगत कराया। हाथ कागज उत्पादन संघ के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने बताया की जिला अधिकारी द्वारा हाथ कागज उद्यमियों की समस्याओं को बड़ी गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया लक्ष्मी बाई पार्क के पास हाथ कागज का डिस्पले सेंटर भी अतिशीघ्र बनवाया जाएगा तथा हाथ कागज उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण करने का हर संभव प्रयास होगा। इस अवसर पर हाथ कागज उद्यमियों ने जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन को हाथ कागज से निर्मित विशेष प्रकार के उत्पाद भी भेंट किए। प्रतिनिधिमंडल में विनीत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सौरभ शुक्ला आदि लोग मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  तेलंगाना के सूर्यापेट में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत,कई लोग घायल, 43 यात्री थे सवार
  • Related Posts

    नेपाल त्रासदी- नेपाल में खराब मौसम ने राहत और बचाव कार्यों को बनाया मुश्किल

    Spread the love

    Spread the love नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान के बीच एक बार फिर खतरे के संकेत मिले हैं. त्रिशूली इलाके में भारी बारिश के…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज, त्रासदी से बचे 21 भारतीय पहुंचे काठमांडू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बाढ़ से आई तबाही का मंजर विचलित कर रहा है। भारत के लोग बड़ी संख्या में लापता हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के लापता लोगों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *