हरिद्वार : गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के गंगा स्नान पर लगी रोक, दर्शन के लिए लानी होगी कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट।

Spread the love

कोरोना के खतरे को देखते हुए 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का पर्व स्नान सांकेतिक होगा। श्री गंगा सभा और तीर्थ पुरोहित ही सांकेतिक रूप से पूजन कर स्नान करेंगे। हालांकि, 72 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लाने पर गुरुओं के दर्शन कर आशीर्वाद लेने की अनुमति दी गई है। निगेटिव रिपोर्ट से श्रद्धालु हरिद्वार तो आ सकेंगे, लेकिन गंगा में स्नान नहीं कर पाएंगे। हरकी पैड़ी समेत सभी घाटों पर पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी। कांवड़ मेला स्थगित होने के बाद हरिद्वार जिले के बॉर्डर पर पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। 24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है और 25 जुलाई से श्रावण मास भी शुरू हो रहा है। देश के अलग-अलग कोनों में रहने वाले भक्त गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार में रहने वाले अपने गुरुओं का पूजन करने आते हैं, लेकिन इस बार भक्तों को गुरु से आशीर्वाद लेने आने के लिए अपनी 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। बॉर्डर पर निगेटिव रिपोर्ट दिखाकर ही प्रवेश मिलेगा। हालांकि, इसके बाद भी गंगा स्नान पर रोक रहेगी। डीएम सी रविशंकर ने बृहस्पतिवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार के दृष्टिगत उत्तराखंड सरकार ने सावन में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है। गुरु पूर्णिमा पर बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं के हरिद्वार आने की संभावना है। इससे संक्रमण के प्रसार की आशंका हो सकती है। लिहाजा गुरु पूर्णिमा पर्व स्नान सांकेतिक होगा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी 24 जुलाई को कोविड-19 के संबंध में केंद्र एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएंगे।

और पढ़े  देहरादून- चकराता वन प्रभाग के एसडीओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुपालन के साथ सांकेतिक रूप से गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। बॉर्डर पर भी सख्ती की जाएगी। गुरु का पूजन करने आने वालों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- कांवड़ मेले तैयारी के लिए एसडीआरएफ की आठ रेस्क्यू टीमें तैयार, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveतीस जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांवड़ यात्रा में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *