उत्तराखंड : बदरीनाथ धाम में नमाज पढ़ने को लेकर मामले में जांच शुरू, ठेकेदार समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा..

बदरीनाथ धाम में ईद की नमाज पढ़ने के मामले में बदरीनाथ थाना पुलिस ने ठेकेदार समेत 15 लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। वहीं, घटना से आक्रोशित जोशीमठ के जनप्रतिनिधियों व लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। बुधवार को बदरीनाथ में ईद की नमाज पढ़े जाने की सूचना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। जोशीमठ के लोगों ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, ओम प्रकाश डोभाल, अंशुल भुजवाण, लक्ष्मण फरकिया, संदीप नौटियाल, प्रदीप सिंह और महाबीर बिष्ट आदि शामिल थे।

बदरीनाथ थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि बदरीनाथ में नमाज पढ़ने के मामले में ठेकेदार हरेंद्र सिंह पंवार, नाजिर और मोहम्मद आजम के खिलाफ नामजद और 12 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच भी शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  हरिद्वार: CM ने दी नाना पाटेकर दी श्रद्धांजलि, पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद, गांवों के विकास पर जोर
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…