सिरसा में भारी तनाव : एसपी ऑफिस का घेराव करने बढ़ते किसान सुरक्षाबलों की अलग – अलग कंपनियां तैनात

Spread the love

विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव के आरोपी पांच किसानों पर राजद्रोह के तहत केस दर्ज करने के मामले में शुक्रवार को प्रशासन की किसान नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रही थी। पांचों किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े किसानों ने शनिवार को एसपी कार्यालय का घेराव कर दिया। सुबह ही भगत सिंह स्टेडियम में किसान जुटने लगे थे। किसान नेता लखविंदर सिंह ने बताया कि किसान नेता राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव, बलबीर राजेवाल भी प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। इसके चलते प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

शुक्रवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन, एडीसी उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय में किसान लखविंद्र सिंह औलख, मैक्स साहुवाला, हैप्पी रानियां, गुरप्रेम देसूजोधा, बलवंत सिंह के साथ बैठक की। किसानों ने कहा कि पुलिस ने 11 जुलाई के दिन उनके किसान नेताओं को गिरफ्तार किया, जबकि वे शांतिमय तरीके से रोष प्रदर्शन कर रहे थे। 

किसानों ने कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ राजद्रोह की धारा किस आधार पर लगाई। हमने क्या अपने ही देश के खिलाफ विद्रोह किया। इस पर पुलिस अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं बैठक में प्रशासन द्वारा किसानों से कहा गया कि वे शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बजाय दशहरा ग्राउंड और ग्लोबल सिटी स्पेस में प्रदर्शन करें।
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में भीड़ इकट्ठा करने पर अनियंत्रित हो सकती है। इसके जवाब में बैठक में शामिल किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। वहीं उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ही किसानों को इकट्ठा करने की कॉल की है, किसान अपने वाहन तो दशहरा ग्राउंड में खड़े कर सकते हैं। मगर एसपी कार्यालय का घेराव हर हाल में किया जाएगा।

और पढ़े  Weather: दिल्ली-NCR, यूपी समेत 21 राज्यों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट, कई जगह बिजली गिरने की चेतावनी।

किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस छावनी बना सिरसा
किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर लघु सचिवालय के मुख्यद्वार समेत आसपास के इलाके को सील कर दिया गया। सिरसा पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की पांच कंपनियां, आर्म्ड पुलिस की चार कंपनियां, आईआरबी की चार कंपनियां समेत रैपिड एक्शन फोर्स की 10 कंपनियां मांगी है। 

शुक्रवार शाम तक रैपिड एक्शन फोर्स की चार व महिला पुलिस की तीन कंपनियां सिरसा पहुंच भी गई। ड्रोन से भी प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। इससे पहले इस मामले पर शुक्रवार को प्रशासन की किसान नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रही। किसान संगठन पांचों किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस:- गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए…


    Spread the love

    आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम

    Spread the love

    Spread the loveआधार कार्ड धारकों की लापरवाही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। 5 से 7 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *