सांसद के विवादित बोल :छिन जाएंगे मुसलमानों के अधिकार,अल्लाह के लिए एक होकर भाजपा को हराओ ।

Spread the love

सपा सांसद डॉ. एसटी हसन एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। एक कार्यक्रम में दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मुसलमानों से एकजुट रहने के लिए अल्लाह का वास्ता दे रहे हैं। सांसद ने कहा कि कॉमन सिविल कोड कानून आ गया तो मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे। शहर में रविवार को हुए कार्यक्रम में सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाला है। अल्लाह के वास्ते आपसे से गुजारिश है कि आप चुनाव में मत बंटना। आपका मकसद भाजपा को हराना है। भाजपा ने देश के अंदरूनी हालात बेहद खराब कर दिए हैं।

उन्होंने कॉमन सिविल कोड पर कहा कि भाजपा देश के मुसलमानों को मजदूर बनाकर रखना चाहती है। बहुत जल्द कॉमन सिविल कोड आने वाला है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खत्म हो जाएगा। आर्टिकल 30 और 29 खत्म हो जाएगा। कॉमन सिविल कोड कानून आ गया तो मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे।

इस कानून के आने के बाद आप दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे। मुस्लिम शैक्षणिक संस्थाओं में 50 फीसदी मुस्लिमों के पढ़ने का अधिकार खत्म हो जाएगा। आप चुनावों में बंटे तो इसके नतीजे घातक होंगे। इसलिए एकजुट होकर भाजपा को हराएं। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दिमागी बीमारी से पीड़ित बताया। इससे पहले भी सपा सांसद अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।


Spread the love
और पढ़े  सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में बोली मुस्कान- न मैंने नीला ड्रम खरीदा और न बेहोश करने वाली दवा
  • Related Posts

    ट्रिपल मर्डर-: जन्मदिन पार्टी में इस बात पर हुआ विवाद,BJP नेता के 2 भाई और भतीजे को गोलियों से भूना

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। खुर्जा के सुभाष मार्ग स्थित आरजेएस फिटनेस जिम में सभासद के भाईओं और जन्मदिन मना रहे युवक…


    Spread the love

    अदालत में गवाही देंगी विश्वरूप भगवान विष्णु और अन्य देवताओं की मूर्तियां, जन्मभूमि पक्ष ने माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveश्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद मामले में भगवान विष्णु के विश्वरूप एवं अन्य देवों की मूर्तियों के तथ्य अदालत में पेश किए जाएंगे। ये मूर्तियां समय समय…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *