अयोध्या : राम नगरी में श्री राम विवाह महोत्सव की धूम है ।

राम नगरी अयोध्या में श्री राम विवाह महोत्सव की धूम है इस विवाद को लेकर अयोध्या के मंदिरों में ही नहीं बल्कि घर घर में इस उत्सव को मनाया जा रहा है। वही देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालु मंदिरों में से निकलने वाली राम बरात में शामिल हुए और बाजे गाजे व हाथी घोड़ा के साथ बारात निकाली गई। तो वहीं दूसरी ओर राम विवाह महोत्सव में राम मंदिर समर्थक अनीस खान बबलू भी शामिल हुए जहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ राम बारात के बरातियों का फूलो की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।दरसअल अयोध्या नगरी में श्री राम विवाह महोत्सव की धूम है। अयोध्या की सड़कों पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की दूल्हे सरकार की चल अचल विग्रह के साथ धूमधाम से बाजे गाजे के साथ सभी प्रमुख मंदिरों से बारात निकाली गई। जिसमें देश भर से आए श्रद्धालु नाचते गाते और थिरकते चल रहे हैं। हर भक्त अपने आराध्य की धरा धाम पर हो रहे है। और विवाह उत्सव में शामिल होकर अपने को धन्य मान रहे हैं। विवाह उत्सव के लिए मंदिरों को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है बारातों में देश के अलग अलग क्षेत्रों से आए कलाकार वाद्य यंत्रों पर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह ले रहे हैं बारात के स्वागत के लिए अयोध्या की सड़कों पर दोनों तरफ भक्तों की भीड़ जमी हुई है बारात में शामिल लोग कह रहे हैं कि हम इस विवाह उत्सव में शामिल हुए।इस विवाह महोत्सव में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालु ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। ऐसे में भगवान के उत्सव को भी बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज राम बरात में शामिल होने का सौभाग्य मिला है। सही बताया कि जिस प्रकार से हम लोग अपने परिवार में विवाह कब वर्षगांठ मनाते हैं। उसी तरह आज अयोध्या में भगवान राम के विवाह वर्षगांठ मनाने के लिए पहुंचे हैं।

और पढ़े  UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…