सांसद के विवादित बोल :छिन जाएंगे मुसलमानों के अधिकार,अल्लाह के लिए एक होकर भाजपा को हराओ ।

Spread the love

सपा सांसद डॉ. एसटी हसन एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। एक कार्यक्रम में दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में वह मुसलमानों से एकजुट रहने के लिए अल्लाह का वास्ता दे रहे हैं। सांसद ने कहा कि कॉमन सिविल कोड कानून आ गया तो मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे। शहर में रविवार को हुए कार्यक्रम में सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि विधानसभा चुनाव आने वाला है। अल्लाह के वास्ते आपसे से गुजारिश है कि आप चुनाव में मत बंटना। आपका मकसद भाजपा को हराना है। भाजपा ने देश के अंदरूनी हालात बेहद खराब कर दिए हैं।

उन्होंने कॉमन सिविल कोड पर कहा कि भाजपा देश के मुसलमानों को मजदूर बनाकर रखना चाहती है। बहुत जल्द कॉमन सिविल कोड आने वाला है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड खत्म हो जाएगा। आर्टिकल 30 और 29 खत्म हो जाएगा। कॉमन सिविल कोड कानून आ गया तो मुसलमानों के अधिकार छिन जाएंगे।

इस कानून के आने के बाद आप दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे। मुस्लिम शैक्षणिक संस्थाओं में 50 फीसदी मुस्लिमों के पढ़ने का अधिकार खत्म हो जाएगा। आप चुनावों में बंटे तो इसके नतीजे घातक होंगे। इसलिए एकजुट होकर भाजपा को हराएं। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य को दिमागी बीमारी से पीड़ित बताया। इससे पहले भी सपा सांसद अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।


Spread the love
और पढ़े  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: कंटेनर में पीछे से घुसी कार, महिला समेत तीन की मौत, 5 की हालत गंभीर
  • Related Posts

    अयोध्या- महंत डॉ. स्वामी भरत दास जी महाराज के सानिध्य में बड़े मंगलवार पर भक्ति और सेवा का महासंगम

    Spread the love

    Spread the love      ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर टेढ़ी बाजार चौराहे पर धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण का भव्य संगम देखने को मिला। श्री…


    Spread the love

    अयोध्या।: बड़े मंगलवार पर राजू एवं विकास मोदनवाल (रस कुंज) के नेतृत्व में किशोर सेवा समिति ने किया भव्य भंडारे का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love     ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर सब्जी मंडी रोड पर किशोर सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लस्सी और हलवे के भव्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *