श्रीनगर / गढ़वाल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पहुंचे श्रीनगर…

Spread the love

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल देर शाम श्रीनगर पहुंचे. यहाँ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. कांग्रेस अध्यक्ष ने श्रीनगर स्थित गोला पार्क पहुँच कर सबसे पहले महात्मा गांधी की मूर्ति का माल्यार्पण किया पार्क के गेट पर ताला लगा होने के कारण गणेश गोदियाल पार्क की लोहे की दीवार नंगे पैर फान कर महात्मा गॉंधी की मूर्ति तक पहुँचे, वही गोदियाल ने मंच से भाजपा सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि कोरोना में जनता एक-एक बेड के लिए अस्पतालों में लड़ती रही. गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार के घमंड को चूर चूर करने के लिए वे प्रदेश के हर गांव में जाएंगे. जनता के बीच संघर्ष यात्रा करेंगे. जो सरकार कोविड महामारी में घोटाला कर सकती है, उस सरकार को जनता की कितनी परवाह होगी, ये अब जनता जान चुकी है. उन्होंने भू-कानून को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार नया सशक्त भू-कानून जनता को देगी. कौड़ियों के दाम में प्रदेश की जमीनों को नहीं बिकने दिया जाएगा.


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी-  नो-एंट्री में टैंकर का प्रवेश रोकने में लापरवाही पर टीआई लाइन हाजिर
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *