नैनीताल / हल्द्वानी : स्वतंत्रता दिवस के लिए जिलाधिकारी ने जारी की कोरोना गाइडलाइंस..

जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से जारी गाइड लाईन के अनुसार ही होंगे। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने यह जानकारी 15 अगस्त के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में दी। डीएम गर्ब्याल ने कहा कि समस्त सरकारी, ऐतिहासिक भवन 14 और 15 अगस्त को बिजली की रोशनी से जगमग होंगे। शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालय भवनों आदि में सुबह नौ बजे ध्वजारोहण होगा। डीएम कार्यालय में ध्वजारोहण सुबह 9:30 बजे होगा। सभी कार्यक्रमों में मास्क, सामाजिक दूरी आदि नियमों का पालन करना होगा। सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक ऐतिहासिक स्थलों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। उन्होंने ऐतिहासिक स्थलों, प्रतिमाओं की साफ-सफाई और रंग रोगन के निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को एसडीएम के माध्यम से घर पर ही सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर पौधरोपण व सफाई अभियान चलाया जाएगा। डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोविड वैक्सीनेशन कराने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग जो कोविड को हरा चुके हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। साथ ही कोविड के दौरान अच्छा कार्य करने वाले विभागीय टीमों, स्वयं सहायता समूहों, स्वयं सेवी संस्थाओं को भी जिला एवं तहसील स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: महिला ने गीत गाकर जताया PM मोदी का आभार, सीएम धामी बोले-हर शब्द में विश्वास, हर सुर में अपनापन
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…