ऋषिकेश : कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गोदाम में सड़ रहे आपदा के सामान का किया पर्दाफाश..

ऋषिकेश में लोक निर्माण विभाग दुगड्डा डिवीजन उपखंड लक्ष्मण झूला के एक कमरे पर भाजपाइयों ने अपना स्वामित्व जमा दिया है। इस कक्ष में आपदा संबंधित और प्रचार-प्रसार सामाग्री भरी हुई है। जिसका कांग्रेसियों ने पर्दाफाश किया है।
मंगलवार को कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत अपने कार्यकर्ताओं के साथ लोनिवि लक्ष्मण झूला पहुंचे। यहां उन्होंने विभागीय अधिकारी से बंद कमरा खोलने की मांग की। कमरे के अंदर आपदा सामाग्री, कंबल, चादर, शॉल, सैनिटाइजर, सेनेट्री पैड, साबुन, मास्क, तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के वर्ष 2020 के कैलेंडर, और भाजपा के झंडे आदि भरे हुए थे। जो सड़ी गली हालत में थे। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकारी संस्थान पीडब्ल्यूडी को कोई व्यक्तिगत नहीं ले सकता, या तो शासन उसे आपके नाम आवंटित करें। या फिर वह प्रक्रिया के तहत होता है। लक्ष्मण झूला में लोनिवि ड्राइवर के कक्ष में कोरोनाकाल का सामान मिला है। जिन लोगों को इसकी आवश्यता है वह समान उन लोगों के पास नहीं पहुंच रहा है। जमाखोरों ने इसे गोदाम में सड़ा दिया।

और पढ़े  उत्तरकाशी: गोमुख-गंगोत्री ग्लेशियर की ऊंची चोटियां ट्रैकिंग के लिए खुला, तपोवन-केदारताल के लिए अभी इंतजार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…