लोहाघाट / चम्पावत : नेपाल सीमा से लगा चंपावत जिले का झूमा देवी का मंदिर, जाना जाता है निसंतान दंपतियों को संतान का सुख देने के लिए ।

Spread the love

विश्व में उत्तराखंड देव भूमि के तौर पर अपनी पहचान रखता है, लेकिन नेपाल सीमा से लगा चंपावत जिले का झूमा देवी का मंदिर निसंतान दंपतियों को संतान सुख देने की सुख देने के लिए जाना जाता है। इस मंदिर में हर साल सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु अपनी मन्नत के लिए पहुंचते हैं , झूमा देवी मंदिर मेला से ही इस क्षेत्र की एक पहचान होती है। इसी पहचान को बरकरार रखते हुए आज लोहाघाट में झूमा देवी का डोला निकाला गया तथा मेला का आयोजन किया गया मेले में इस क्षेत्र के सैकड़ों लोग आपस में मिल जुल कर अपनी खुशी का इजहार करते हैं।वहीं श्रद्धांलु झूमां देवी मां से संतान सुख मागते हैं। पूरी रात माँ का जागरण कीर्तन किया जाता है अगली सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालु खड़ी चढ़ाई चढ़ते हुए रस्सीयों के सहारे जान जोखिम में डालकर मंदिर तक आते हैं यहां मां की महिमा है कि खुद महिलाएं इस बात की तस्दीक करती है कि मां के जागरण और आशीष से उन्हें संतान की प्राप्ति हुई है। झूमा देवी का मंदिर निसंतान दंपत्ति के जीवन मैं विशेष आस्था का केंद्र है शायद इसीलिए मान्यता है कि मां झुमा के मंदिर में महिलाएं 2 दिन तक पूरी तरह से निर्जला व्रत रख संतान सुख की प्राप्ति करती है इसीलिए यहu मेला प्रसिद्ध है यह मेला साल में दो बार लगता है झूमा देवी का मंदिर लोहाघाट मार्केट से 5 किलोमीटर की दुरी पर स्थित हैl


Spread the love
और पढ़े  रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक...सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *