उत्तराखंड : विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेसियों की बढी बेचैनी, 2017 की तरह इस बार भी ना झेलनी पड़े बड़ी टूट, चुनाव से पहले नेताओं की कांग्रेस छोड़ने की चर्चाएं फिर तेज ।

Spread the love

कांग्रेस से अन्य विधायकों व नेताओं के भाजपा का दामन थामने की चर्चाओं से पार्टी में बेचैनी बढ़ गई है। प्रदेश में इस तरह के माहौल ने पार्टी हाईकमान के माथे पर बल डाल दिए हैं।
राज्य की सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही कांग्रेस से अन्य विधायकों व नेताओं के भाजपा का दामन थामने की चर्चाओं से पार्टी में बेचैनी बढ़ गई है। प्रदेश में इस तरह के माहौल ने पार्टी हाईकमान के माथे पर बल डाल दिए हैं। हाईकमान ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत को दिल्ली तलब किया। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव समेत पार्टी के अन्य केंद्रीय नेताओं से प्रदेश के इन सभी बड़े नेताओं ने मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की।
2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को प्रदेश में बड़ी टूट झेलनी पड़ी थी। पिछली कांग्रेस सरकार के कई मंत्री व विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए थे। कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पराजय का सामना करना पड़ा। अगले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस को एक बार फिर टूट से गुजरना पड़ रहा है। पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार बीते रोज पार्टी छोड़कर भाजपा के साथ हो लिए।पार्टी की दिक्कत ये है कि बात राजकुमार के बाद भी यह सिलसिला थमेगा, इसे लेकर तरह-तरह की आशंकाएं सिर उठाने लगी हैं। अन्य विधायकों और पूर्व विधायकों व बड़े नेताओं के भी पार्टी छोडऩे को लेकर इंटरनेट मीडिया में चर्चाएं तेज हैं। राजकुमार के पार्टी छोडऩे के बाद ऐसी चर्चाएं और तेज हो गई हैं। विधायक राजकुमार के बीते दिनों पार्टी के साथ मतभेद की बात भी सामने आ रही है। इस बारे में भी पार्टी ने समय रहते कदम उठाने की जरूरत महसूस नहीं की।
सोमवार को दिल्ली में मौजूद रहे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी पार्टी में अपनी उपेक्षा का मुद्दा लगातार उठा रहे हैं। चुनाव के मौके पर कांग्रेस में भगदड़ की आशंका से कांग्रेस हाईकमान को चुनावी माहौल पर बुरा असर पड़ने का डर सताने लगा है। कांग्रेस की इस मनोदशा का फायदा भाजपा या अन्य कोई दल न उठाए, इसे लेकर हाईकमान प्रदेश के सभी नेताओं को अलर्ट मोड में लाने जा रहा है
सूत्रों की मानें तो प्रदेश के सभी प्रमुख नेताओं को केंद्रीय नेताओं के माध्यम से हाईकमान ने संदेश दे दिया है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो। दिल्ली में सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के जन्मदिन समारोह के मौके पर पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने राज्य से गए नेताओं के साथ लंबी चर्चा की।

और पढ़े  देहरादून- नंदा की चौकी पहुंचे सीएम धामी, पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

Spread the love
  • Related Posts

    रामनगर- कार को बचाने में अनियंत्रित हुआ रेते से भरा ट्रक…सुरक्षा ग्रिल तोड़ नहर में गिरा

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर में कोसी बैराज के पास एक बड़ा हादसा टल गया। जहां भवानीगंज क्षेत्र से रेते से भरा एक ट्रक पहाड़ की ओर जा रहा था। इसी बीच…


    Spread the love

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *