उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 49 नए मामले, एक भी मरीज की मौत नहीं ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 49 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 33 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 296 पहुंच गई है।
उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को मिले 49 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343310 हो गई है। इनमें से 329554 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है।
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 49 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 33 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 296 पहुंच गई है।
देहरादून में दस औ पौड़ी में 20 संक्रमित मिले
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को दो जिलों रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और नैनीताल में एक-एक, चंपावत, हरिद्वार और नैनीताल में दो-दो, देहरादून में दस, पौड़ी में 20, पिथौरागढ़ में चार और उत्तरकाशी में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343310 हो गई है। इनमें से 329554 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.99 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.26 प्रतिशत दर्ज की गई है।

और पढ़े  विद्यार्थियों ने चुना...शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित, 140 शिक्षकों को मिला अमर उजाला शिक्षक सम्मान
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…