लालकुआं : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने किया हरीश रावत का सम्मान

Spread the love

-रावत के कैंप ऑफिस में कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
-सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तल्ली हल्द्वानी में दर्शन के बाद की चुनाव प्रचार की शुरुआत
लालकुआं।
पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत सोमवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर तल्ली हल्द्वानी में दर्शन के बाद की। इससे पूर्व
उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने उनके कैंप ऑफिस में स्वागत किया। इस दौरान कैंप ऑफिस में कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
रावत के तल्ली हल्द्वानी स्थित कैंप ऑफिस में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान आर्टिस्ट रिमी सेन समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अलग-अलग समय में पार्टी की सदस्यता ली। रावत ने सभी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के स्वागत समारोह में रावत ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों का ही इतिहास रहा है। भाजपा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के इतिहास को मिटाना चाहती है। अब आप सब स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों को ही तय करना है कि भाजपा को कैसे सबक सिखाया जाए। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल, पुष्पा नेगी, एचआर बहुगुणा, सरदार विश्वजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिडकुल का अस्तित्व खतरे में: रावत
लालकुआं। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की ओर से मोटाहल्दू में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की करतूतों से सिडकुल का अस्तित्व संकट में आ गया है। भाजपा श्रमिकों को बेचने का काम कर रही है। उद्योगपति सुविधाएं लेने के बाद दो-चार साल में वापस चले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब पिछले 5 सालों में यहां भाजपा के ही विधायक थे। क्या कहीं कोई विकास कार्य हुए तो यहां की जनता बताए। इसके लिए सरकार की नाकामी सामने आ गई। भाजपा सरकार यदि विकास कार्य की होती तो वह अपने विधायक का टिकट नहीं काटते। सभा का संचालन रमेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, इंटक के राष्ट्रीय महासचिव लवी चिलवाल,
राजेंद्र खनवाल, नंदकिशोर कपिल, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, हुकुम सिंह कुंवर, दीप पाठक, केदार पलड़िया आदि मौजूद रहे। इसके अलावा रावत ने दुम्का बंगर बच्चीधर्मा, देवरामपुर, हिम्मतपुर चौमवाल, किशनपुर सकुलिया आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

और पढ़े  हल्द्वानी- रक्षा मंत्री राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, सीडीओ ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास उन्नाव से जागेश्वर धाम जा रही पर्यटकों की कार गहरी खाई…


    Spread the love

    हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह- उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को करेंगे संबोधित

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 21 मार्च को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *