देहरादून- Helicopter Service: ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए हो जाएं तैयार, वरना करना पड़ेगा इंतजार, आज से शुरुआत

केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए इंतजार खत्म हो गया है। आप भी चारधाम यात्रा पर आ रहे और और हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम जाने का प्लान बना रहे हैं तो टिकट बुकिंग के लिए तैयार हो जाएं। वरना कुछ मिनट की देरी से टिकट के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के दिशानिर्देश पर आईआरसीटीसी ने केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकट बुकिंग की तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in बुकिंग के लिए शाम छह बजे खुलेगी। पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग होगी। दूसरे चरण में आगे की यात्रा के लिए बुकिंग की जा सकेगी।

यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि इस बार शत प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन माध्यम से होगी। उन्होंने तीर्थयात्रियों से हेली टिकट की बुकिंग में फर्जी वेबसाइट से सतर्क रहने की अपील की है। टिकट बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से होगी।

और पढ़े  देहरादून: फर्जी प्रमाणपत्रों से बेटियों को एमबीबीएस में दाखिला, 25 से 30 लाख दिए, 3 और गिरफ्तार
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…