लालकुआं : विधायक दुम्का ने किया 31 करोड़ की योजना का शुभारंभ,बड़ी आबादी को मिलेगा पेयजल किल्लत से छुटकारा ।

Spread the love

गौजाजाली जोशी विहार शनिबाजार ट्रंचिंग ग्राउन्ड में 31 करोड की लागत से ट्यबवेल व 12 हजार लीटर ओवर हैड टैंक एवं पेयजल लाइन का निर्माण होगा। जिसका कार्य शुभारम्भ शुक्रवार को विधायक नवीन दुम्का, महापौर डा0 जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला व अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब द्वारा भूमि पूजन कर किया गया।

इस ट्यूबवेल, ओवरहैड टैंक, पेयजल लाइन बिछाने का निर्माण 31 करोड की लागत से होगा। इस नलकूप से 15 हजार लोगोें को पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। अल्पसंख्यक मुस्लिम क्षेत्र में इस योजना से लगभग 10 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। यह योजना विश्व बैक फंडिग के तहत कराया जा रहा है। राज्य मंत्री मजहर नईम नवाब ने बताया कि इस योजना के निर्माण से क्षेत्र के अल्पसंख्यकों को पेयजल से राहत मिलगी। योजना मे 5 साल रखरखाव मैंनटिनेस विभाग करेगा।

उन्होने बताया कि 40 वर्षो तक क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की कोई दिक्कत नही होगी। नवाब ने यह भी बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की डबल इंजन सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास के तहत सर्वार्गीण विकास किया जा रहा है। नवाब ने बताया कि अकेले मुस्लिम क्षेत्र हल्द्वानी मे 25 करोड की धनराशि से अमृत योजना, 31 करोड से ट्यूबवेल निर्माण के लिए 100 करोड की योजनाओं का जिसमें अस्पताल व डिग्री कालेज एतिहासिक कार्य मुस्लिम क्षेत्र हल्द्वानी मे किये जा रहे है।इस अवसर पर पार्षद मनोज मठपाल, रईस गुडडू, इसरार हुसैन, जिला महामंत्री दिनेश खुल्वे, दिवान सिह, राजू, फारूक अंसारी, माजित हसिन उददीन जिकरान वारसी, मो0 चांद, सुलेमान, नाजिम, हसमत अली, मेहबूब आलम आदि उपस्थित थे।

और पढ़े  बदरीनाथ हाईवे पर हादसा: ट्रक की चपेट में आया बाइक सवाद दंपती, टायर के नीचे दबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Spread the love
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *