ऑपरेशन प्रहार: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 13 दोपहिया बरामद, रेकी के बाद करते थे चोरी

ऑपरेशन प्रहार के तहत पटेलनगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सात बुलेट समेत कुल 13 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी रेकी के बाद वाहन चोरी करते थे और पुलिस से बचने के लिए नंबर प्लेट हटाकर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपा देते थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक सिंह (23) पुत्र धनवीर सिंह, निवासी लखवाड़ा टेंट हाउस के निकट, थाना श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार और गुरप्रीत सिंह (20) पुत्र कुलवंत सिंह, निवासी ग्राम टाटवाला, थाना श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी के वाहनों को परिचितों को किराये पर भी देते थे और ग्राहक मिलने पर उन्हें बेचने की तैयारी में थे। पटेलनगर क्षेत्र से दो बुलेट चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूर्व वाहन चोरी के आरोपियों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान हरिद्वार बाईपास रोड स्थित कबाड़ी बाजार के पास दोनों को चोरी की बुलेट के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए अन्य वाहन बरामद हुए। कुछ वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम हरिद्वार और पानीपत, हरियाणा भी भेजी गई है।

और पढ़े  देहरादून: BJP के प्रभारी, सह प्रभारी आज दून में, संगठन पदाधिकारियों की बैठक, फिर प्रदेश में करेंगे प्रवास
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…