रुद्रपुर- स्कॉर्पियो से स्कूटी को टक्कर मारने के बाद मारपीट, मुख्य आरोपी सन्नी चुघ गिरफ्तार

लायंस कॉलोनी गेट के पास स्कूटी को स्कॉर्पियो से टक्कर मारने और इसके बाद मारपीट के मामले में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गंगापुर रोड से पकड़ा। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, सात अगस्त की रात अभिषेक और जतिन स्कूटी से काशीपुर रोड से घर लौट रहे थे। एलायंस कॉलोनी गेट के पास फ्लाईओवर पर पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक सन्नी चुघ ने वाहन से उतरकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दोनों से मारपीट की और फोन कर अन्य साथियों को भी मौके पर बुलाया।
आठ अगस्त को अभिषेक के भाई अंकित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। हंगामे के बाद मंगलवार को मुख्य आरोपी सन्नी चुघ पुत्र स्व. राधेश्याम, निवासी भूरारानी, को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
और पढ़े  देहरादून: हरितालिका तीज उत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, सरकारी स्तर पर भव्य रूप से आयोजन की घोषणा
  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…