लालकुआं- विधायक नवीन दुम्का ने किया कई सड़कों का शिलान्यास ।

विधायक नवीन दुम्का ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में शनिवार को विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ वार्ता कर उनकी हर समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया।

शनिवार को विधायक नवीन दुमका ने बिंदुखत्ता क्षेत्र के संजय नगर में 3 सड़कों का शिलान्यास किया जो कि संजयनगर में चंदन सिंह बर्थाल के घर के पास सीसी मार्ग , गणेश सिंह/गंगा सिंह के घर के पास सीसी मार्ग, चंद्र सिंह बरथाल के घर के पास सीसी मार्ग का कुल लागत 13.18 लाख से सड़क का शिलान्यास किया । इसके पश्चात विधायक नवीन दुमका ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र के अंतर्गत खुरियखत्ता में 0.8 km लम्बाई की जिसकी लागत 34.47 लाख है। यह सड़क कविंद्र कोरँगा के घर से आगे चित्रकूट लिंक मार्ग तक, नव निर्माण मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, गोविंद दानू, हेम पांडे, तारा जोशी, दीपक सुयाल, गोविंद मेहता, कविंद्र कोरंगा, अर्जुन भंडारी, हेम आर्या, गोविंद मेहता मनोज मठपाल, कुंदन चुफाल, धर्मेंद्र कोरंगा, महेंद्र साही , कमल मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।

और पढ़े  नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक
  • Related Posts

    हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

    चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम…

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…