लालकुआं : विधायक नवीन दुम्का ने क्षेत्र में कई सड़कों की दी सौगात..

रविवार को क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए हरिपुर शिवदत्त और बरेली मोटर मार्ग क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का शिलान्यास किया और जन समस्याएं सुनी।

रविवार को विधायक नवीन दुमका ने हरिपुर शिवदत्त क्षेत्र में 52. 86 लाख की लागत से 1.22 किलोमीटर सड़कों का शिलान्यास किया साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को बधाई दी। इसके अलावा 31 लाख की लागत से बरेली मोटर मार्ग में दीवान सिंह, चंद्र सिंह, मनोज भट्ट, राजेश नौरंगी आदि के घरों तक 870 मीटर सड़क तथा हाथी खाल में राजू नेगी के घर तक सड़क का शिलान्यास किया।

इस दौरान विधायक नवीन दुमका ने क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार जन भावनाओं के अनुरूप लगातार विकास कार्य कर रही है। लालकुआं विधानसभा में उनके द्वारा स्थानीय लोगों की प्रत्येक समस्याओं का निदान किया जा रहा है। पेयजल, स्वास्थ्य चिकित्सा और सड़क को लेकर निरंतर विधानसभा में विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम प्रधान केशव पंत, कनिष्क प्रमुख श्रीकांत पांडे, पूर्व प्रधान इंद्र बिष्ट, महामंत्री हरीश भट्ट, अशोक पढालनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

और पढ़े  हल्द्वानी: मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर सुमित हृदयेश सख्त, कहा- वोटों से खिलवाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…