रुदौली/अयोध्या : अज्ञात वाहन ने पीआरवी को मारी टक्कर, तीन पुलिस कर्मी घायल..

Spread the love

मवई थाना क्षेत्र के महराजताल गांव के पास पुलिस जीप डायल 112 को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे आकर एक पेड़ से जा टकराई।
*पुलिस की जीप में सवार तीन पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।*
*शनिवार की देर रात को पटरंगा थाना की पीआरवी 929 लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी कि मवई थाना क्षेत्र के महराजताल गाव के पास पहुंची थी कि तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने पुलिस जीप को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे एक पेड़ से टकरा गई जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।वाहन में सवार तीन पुलिस कर्मी फंस गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सूचना हाइवे पुलिस व एम्बुलेंस को दी।सभी घायल पुलिस कर्मियों को किसी प्रकार निकाल कर बाहर किया।*
*तब तक हाईवे पुलिस ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी मवई भेजवाया। जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल कांस्टेबल शुभम मिश्रा व हेड कांस्टेबल इंदल यादव को जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया गया। जबकि चालक अरविंद कुमार पांडेय को वही पर रोक लिया।पटरंगा थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारी थी।जिसमें घायल दो पुलिस कर्मियों का जिला चिकत्सालय में इलाज किया जा रहा है।*


Spread the love
और पढ़े  बेड पर युवती की ऐसी हरकत: होटल के कमरे में घिनौना काम, आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, दो गिरफ्तार
  • Related Posts

    क्या CBI को सौंपी जा सकती है राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच? सोमवार को हाईकोर्ट कर सकता है फैसला

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दानपात्रों से चढ़ावा चोरी के आरोपों वाले मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल जनहित याचिका (पी आई एल) पर संभवतः…


    Spread the love

    UP में एक और पति का कत्ल: नींद की गोलियां देकर मारा, बाथरूम में गाड़ दी लाश, ऊपर रोज नहाती थी वो

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के सिकंदरा के दहतोरा में महिला ने शराब पीकर झगड़ा करने से तंग आकर पति सुरेंद्र (44) की हत्या कर दी। इसके बाद शव बाथरूम में दफना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *