संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत ,गांव के बाहर खेत में मिला शव ।।

जिले के थाना हैदरगंज क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत हो गई है।अधेड़ का शव गांव के बाहर खेत में मिला। अत्यधिक शराब के सेवन से मौत की आशंका बताई जा रही है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है।बता दें कि थाना हैदरगंज के सिरसा नियाज पुर गांव का है.जहाँ ग्राम सभा दोस्त ग्रामपुर बबुरा गांव निवासी 52 वर्षीय राम किशोर उर्फ मुन्ना लाल पुत्र शिव प्रसाद का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर तालाब के पास सड़क के किनारे खेत में पड़ा दिखाई दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मामले में बीकापुर क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि थाना हैदरगंज पुलिस को सूचना मिली एक शव खेत मे मिला है।जिसकी पहचान 52 वर्षीय राम किशोर उर्फ मुन्ना लाल के नाम से हुई। कल शाम को अपने घर से निकला,जो आज सुबह शव गॉव के बाहर खेत मे मिला।परिजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह नशा काफी करते थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच चल रही है।

और पढ़े  UP- प्रदेश के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी, नाटापन 8.2 प्रतिशत अंक घटा, जानिए वजह
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 यात्रियों की मौत,30 से ज्यादा यात्री थे सवार।

    गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास बुधवार देर रात चलती टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। हादसे में…

    विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 2 निलंबित, जांच जारी

    हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में झूलपुरी स्थित उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर हरियाणा की युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हसनपुर कोतवाली में…