जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में जा रहे छात्रों को सत्यम पंडित ने पीटा,सत्यम पंडित ने गाली गलौज कर दी धमकी, कार्रवाई की मांग

गाजियाबाद के रहने वाले सत्यम पंडित का नाम एक बार फिर विवादों में है। सत्यम ने 20 घंटे पहले फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें वह जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुए युवाओं को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद उन पर कार्रवाई की भी मांग की जा रही है।

सत्यम ने घटना का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद ही अपलोड किया है। उसने वीडियो के साथ लिखा कि ‘जंतर-मंतर जाकर कुछ कॉकरोच का इलाज करा, जो कहते हैं करके दिखाते हैं।’
इसके अलावा सत्यम ने दो दिन पहले ही एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें कावड़ यात्रा में मुस्लिम अधिकारियों की ड्यूटी नहीं लगाने की बात कही गई थी। सत्यम ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खुद को राष्ट्रीय हिंदू वीर सेवा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया है। इससे पहले भी सत्यम का नाम कई विवादित बयानों में आ चुका है।
सत्यम पंडित अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को ‘हिंदू वीर सेना’ नामक संगठन का अध्यक्ष बताता है। उसका विवादों से पुराना नाता है। सड़क किनारे मांस विक्रेताओं ने गत माह सत्यम पंडित के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। ढाबा संचालक ने मारपीट और हत्या की धमकी का आरोप लगाकर सत्यम पंडित के खिलाफ केस दर्ज कराया था, इससे पूर्व भी सत्यम पंडित कई विवादों से जुड़ा रहा है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की हैं। अखिलेश ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भाजपा और उनके संगी-साथियों के दुर्व्यवहार, दुर्वचनों और हिंसा को सब देख लें। इनका दुस्साहस देखिए कि अभी युवाओं को वचन दिए हुए चंद घंटे भी नहीं हुए हैं और ये भाजपाई अपने इतिहास को दोहराते हुए फिर से धोखा दे रहे हैं। भाजपा के ये संस्कारी नेताजी अपने शीर्ष नेतृत्व के दिये गये आश्वासन की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं और वीडियो भी बना रहे हैं। अब क्या ये भी डबल इंजन की टकराहट के कारण हो रहा है। तुरंत गिरफ़्तारी हो!’
और पढ़े  मायावती- अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, तभी आकाश की वापसी पर विचार हो सकता है
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…