Bihar- देवेश कुमार के इस्तीफे पर छिड़ा घमासान, दीपक प्रकाश ने क्यों कहा- अलग-अलग मुद्दों को आपस में न जोड़ें?

Spread the love

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बेनीपुर की रमौली और अलीनगर की अधलोआम पंचायत में पंचायत सरकार भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन किया, ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एमएलसी देवेश कुमार के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है और न ही यह जानकारी है कि पटना में क्या हो रहा है।’ शनिवार को मंत्री दीपक प्रकाश एनडीए नेताओं से मुलाकात करेंगे और उसके बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। वहीं, विभागीय समीक्षा बैठक के बाद पटना रवाना होंगे। साथ ही उन्होंने  उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ने का कोई आधार नहीं है।

सार्वजनिक रूप से कहना उचित नहीं होगा
पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने मंत्री पद से जुड़े मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर टिप्पणी करने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन (सब-ज्यूडिस) है, इसलिए इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि मामले से जुड़े सभी तथ्य सुप्रीम कोर्ट के समक्ष रखे जाएंगे।

तीन अलग-अलग बातों को जोड़ रहे हैं- मंत्री दीपक प्रकाश
मंत्री दीपक प्रकाश ने आगे कहा कि आप तीन अलग-अलग बातों को जोड़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में चल रहा मामला, देवेश कुमार का इस्तीफा और अन्य चर्चाएं। इन तीनों को आपस में जोड़ने का कोई तार्किक आधार या आधिकारिक जानकारी नहीं है। इसलिए इन्हें एक-दूसरे से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
अधलोआम के बजाय पकड़ी पंचायत पहुंचे मंत्री
रमौली पंचायत के बाद मंत्री का कार्यक्रम अलीनगर प्रखंड की अधलोआम पंचायत में था, लेकिन पंचायत सरकार भवन तक सड़क निर्माण नहीं होने के कारण उनका कार्यक्रम बदल दिया गया। इसके बाद वह पकड़ी पंचायत पहुंचे, जहां नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार पंचायत स्तर पर सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवनों का निर्माण करा रही है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि मंत्री ने मंच से एक बुजुर्ग ग्रामीण को बुलाकर उनके हाथों फीता कटवाकर भवन का शुभारंभ कराया।
इस अवसर पर मुखिया नबीजा खातून, एसडीएम मनीष कुमार झा, बीडीओ ललित मिश्रा, सीएचसी प्रभारी डॉ. विमलेश प्रकाश, बीपीआरओ दीपिका झा, पंचायत सेवक आलोक कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। अलीनगर में मीडिया के भाजपा एमएलसी देवेश कुमार के कथित इस्तीफे और उनकी जगह दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजे जाने की चर्चाओं पर सवाल पूछा। इस पर मंत्री ने कहा, ‘मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। मैं पूरे दिन दरभंगा के कार्यक्रमों में व्यस्त हूं। उन्होंने किस उद्देश्य से इस्तीफा दिया है, इसकी भी मुझे जानकारी नहीं है। पूरी जानकारी के बिना इस विषय पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।’

और पढ़े  Bihar- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कुचला, 3 की मौत

शनिवार को समीक्षा बैठक और प्रेस वार्ता
मंत्री का रात्रि विश्राम दरभंगा जिला अतिथि गृह में होगा। शनिवार को वह एनडीए नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे, आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और पत्रकारों से प्रेस वार्ता करेंगे। इसके बाद जिला समाहरणालय में विभागीय समीक्षा बैठक में भाग लेकर पटना रवाना होंगे। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष रेणु देवी, जिला परिषद सदस्य स्वतंत्र झा, पंचायत समिति सदस्य राघव झा उर्फ मग्नू, धीरज झा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: बिहार के छात्रों के लिए CM सम्राट की चार बड़ी घोषणाएं, शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था में बदलाव होंगे

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को चार महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने…


    Spread the love

    Bihar- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, मॉर्निंग वॉक पर निकलीं तीन महिलाओं को कुचला, 3 की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। स्टेट हाईवे-27 पर जगदंबा पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार एक अनियंत्रित काले रंग…


    Spread the love