Bihar: विवाहिता की मौत पर बवाल! शव लेकर अंतिम संस्कार जा रहे थे ससुराल वाले, पति गिरफ्तार

Spread the love

टना जिले के खगौल थाना क्षेत्र के दल्लूचक स्थित चारघरवा मोड़ पर गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष हत्या के बाद शव का अंतिम संस्कार करने ले जा रहा था। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

ससुराल पक्ष पर लगे हत्या के आरोप
मृतका की पहचान दल्लूचक निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी निशा (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका के पिता एवं बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दक्षिणी मंदीरी निवासी राजकुमार महतो ने खगौल थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 2017 में उन्होंने अपनी पुत्री की शादी जितेंद्र कुमार से की थी। गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की हत्या कर ससुराल पक्ष के लोग ट्रैक्टर पर शव लादकर अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पति जितेंद्र कुमार, ससुर अंबिका प्रसाद समेत अन्य लोगों को शव ले जाते देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसका पति राजमिस्त्री का काम करता है।

मारपीट का कारण पता नहीं लग पाया
मृतका के पिता राजकुमार ने बताया कि फरवरी माह से बेटी से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई थी। उससे पहले जब बात हुई थी, तब उसने बताया था कि उसके साथ मारपीट की जाती है। मारपीट का कारण मृतका की मां को मालूम था, जिनकी फरवरी माह में मृत्यु हो गई थी। इसी वजह से मारपीट का कारण पता नहीं चल पाया। वहीं, खगौल थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव के गले पर फंदे का निशान मिला है, जिससे फांसी लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

Spread the love
और पढ़े  बिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत,पांच गंभीर
  • Related Posts

    बिहार में ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा, 5 की मौत,पांच गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर…


    Spread the love

    Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveपटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने…


    Spread the love