राम की पैड़ी में 1971 के युद्ध नायकों की याद में अमृत महोत्सव का आयोजन..

Spread the love

अयोध्या में डोगरा रेजीमेंट सेंटर की तरफ से राम की पैड़ी में 1971 के युद्ध नायकों की याद में अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अमृत महोत्सव के तहत राम की पैड़ी में सेना के जवानों ने, स्कूली छात्रों ने, एनसीसी कैडेट्स के जवानों ने व्यापक सफाई अभियान चलाया। राम की पैड़ी में फैली गंदगी को साफ किया और अयोध्या समेत पूरे देश में स्वच्छ भारत का संदेश दिया। इस दौरान डोगरा रेजीमेंट के ब्रिगेडियर एनवी नाथ, कर्नल अंकुर सुहाग, कमांडिंग ऑफिसर सूरज गोरखा बटालियन, कमिश्नर एमपी अग्रवाल और एसएसपी शैलेश पांडे शामिल हुए। कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने कहा राम की पैड़ी पर्यटक स्थल के साथ-साथ धार्मिक स्थल भी है। जिसको आज अमृत महोत्सव वर्ष के तहत व्यापक सफाई अभियान में सफाई की गई। हम इसके लिए आर्मी के सहयोग को धन्यवाद देते हैं। अमृत महोत्सव के माध्यम से स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश पूरे देश को दिया जा रहा है। जिसे हम आप मिलकर बना सकते हैं और आज हम सब ने शपथ लिया है कि हम जहां भी रहेंगे साफ सफाई का ध्यान रखेंगे। कल 2 अक्टूबर है महात्मा गांधी की जयंती भी है ऐसे में उनकी भी यही धारणा रही है की साफ सुथरा देश हो स्वच्छ भारत हो। एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा यह वर्ष अमृत विजय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। गांधी जयंती के 1 दिन पहले राम की पैड़ी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है। आर्मी के जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाया है। देश के प्रत्येक नागरिक में यह भावना जागृत होनी चाहिए कि हमें अपने देश को स्वच्छ और समृद्ध साली बनाना है । इस दौरान सेना के अधिकारियों और कमिश्नर व एसएसपी ने शांति के प्रतीक गुब्बारों को हवा में छोड़ा वही सीना की बैंड के प्रदर्शन ने लोगों के अंदर देश प्रेम की ऊर्जा का संचार कर दिया।

और पढ़े  अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

Spread the love
  • Related Posts

    प्रयागराज में हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, कई मजदूर दबे

    Spread the love

    Spread the love     फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा  नेता  और पूर्व  मंत्री  अंसार  अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो…


    Spread the love

    UP कैबिनेट बैठक- खाद्य, ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 37 प्रस्तावों पर मुहर, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *