होटल के कमरे में मिला आभूषण व्यवसाई शीतला प्रसाद सोनी का लटकता शव ।

जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोती बाग में स्थित होटल के एक रूम में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रयागराज निवासी आभूषण व्यवसाई शीतला प्रसाद सोनी का शव लटकता मिला. जिसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम जांच कार्यवाही में जुट गई।बताया जा रहा है कि 29 सितंबर की सुबह प्रयागराज से आई शीतला प्रसाद सोनी ने होटल में कमरा बुक करा कर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया देर शाम होटल के कर्मचारी द्वारा कमरे का दरवाजा खड़खड़ आते हुए खाने-पीने व अन्य सहायता के लिए आवाज लगाया परंतु अंदर से कोई आवाज नहीं है तो कर्मचारी ने समझा कि दूर से आने के कारण हो सकता है कि व्यक्ति सो गया हो। 2 दिन तक अंदर से दरवाजा नहीं खुलने के चलते होटल के मैनेजर ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी.सूचना पर तत्काल पहुंची कोतवाली पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो ऊपर सीलिंग से शीतला प्रसाद का शव लटक रहा है।सूचना मिलने पर पहुंचे एसएसपी के साथ फॉरेंसिक टीम सहित सर्विलांस टीम मृतक के मोबाइल सहित अन्य जांच में जुट गई.मामले में अयोध्या एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि प्रयागराज के रहने वाले शीतला प्रसाद पुत्र राममंगल सोनी, जो 29 को अयोध्या में आकर चौक क्षेत्र के एक होटल में कमरा लिये लेकिन दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो होटल मालिक ने पुलिस की सूचना दी, होटल मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो  व्यक्ति का शव सीलिंग से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिये दिया गया है, पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

और पढ़े  चौंकाने वाला सच: लखनऊ में उपकेंद्रों पर बिजलीकर्मी घट रहे, उपभोक्ता हर साल बढ़ रहे, अनुभव की कमी से बढ़े हादसे
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…