संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव ।

अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र मे संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।यह शव नग्न अवस्था में पुलिस ने बरामद किया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच की जा रही है।आपको बताते चलें कि पूरा मामला पटरंगा थाना क्षेत्र के रोजागांव चीनी मिल के पीछे राम जानकी का पुरवा गनौली का है। जहां एक व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव बरामद किया गया है। रेलवे पटरी के किनारे बरामद किया गया है।वही मृतक व्यक्ति के शव पुलिस ने जहा से बरामद किया गया है।वहां से उसके कपड़े हवाई चप्पल मिला है। पटरंगा थाना की पुलिस शिनाख्त में जुटी।इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी का कहना है। पटरंगा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  UP में भीषण हादसा: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, दो दोस्तों की मौत, दो की हालत नाजुक
  • Related Posts

    UP सरकार का आदेश जारी: पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाने का आदेश जारी

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव एक बार फिर टल गए हैं। योगी सरकार ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल छह महीने के लिए और बढ़ाने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही…

    UP: सपा-कांग्रेस में सीटों को लेकर तकरार, केशव बोले- हमारे पास पर्याप्त वोट,अगली बैठक की तिथि तय नहीं

    सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की तरफ से लगातार यह बात कही जा रही है कि उनकी अनदेखी हुई है। वहीं, केशव…