मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मीडिया से की अनौपचारिक वार्ता।

Spread the love

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता में
संसद में विपक्ष द्वारा जासूसी प्रकरण के सम्बन्ध में उत्पन्न गतिरोध के सम्बन्ध में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जब भी राष्ट्र के विकास की कोई बात की जाती है ते वो उसका विरोध करती रही है। अभी संसद सत्र में जब देश की 130 करोड़ जनता की बेहतरी और देश के विकास की बात हो रही थी कि कांग्रेस ने विरोध करना शुरू कर दिया। कांग्रेस चाहती है कि चीजें अलझी रहे। देश विरोधी शक्तियों से मिलकर बातों को उलझाने का कार्य कांग्रेस ने किया है वह नहीं चाहते कि देशहित के महत्वपूर्ण विषयों पर संसद में चर्चा हो। कांग्रेस का इतिहास विरोध के लिये विरोध करने का रहा है। जिन बातों का कोई इतिहास नहीं, कोई तथ्य नहीं केवल विरोध के लिये विरोध के लिये कांग्रेस कार्य कर रही है। देश में चाहे इंदिरा जी के शासन के समय की बात हो, चन्द्रशेखर जी की सरकार गिराने की बात हो, यही नहीं राजस्थान में गहलोत जी की सरकार गिराने के लिये उन्हीं के विधायकों में उन पर आरोप लगाने का कार्य किया है। इस प्रकार के अन्य कई मामलों को भी देखा जाय तो कांग्रेस के लोग इस प्रकार की तथ्यहीन बात करते रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  मल्लिकार्जुन खरगे हल्द्वानी में- खरगे ने रवी...जंतर-मंतर और अंकिता का किया जिक्र, कई मुद्दे उठाए
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *