महाराष्ट्र सरकार ने 15 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन, नए दिशानिर्देश हुए जारी

Spread the love

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने रविवार को 15 जून तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। लॉकडाउन बढ़ाने के साथ सरकार ने नए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत राज्य में आवश्यक सेवाओं की आवाजाही की पहले की तरह ही इजाजत होगी। हालांकि जरूरी सामानों से जुड़े दुकान जो अभी सुबह 7 बजे 11 बजे तक खोले जा रहे हैं, उन्हें 1 जून से 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। कोरोना नियमों का पालन करते हुए ई-कॉमर्स कंपनियां आवश्यक और गैर-जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी कर सकती हैं। दोपहर के तीन बजे के बाद केवल मेडिकल और आपात सेवाओं के आवाजाही की अनुमति होगी।

लॉकडाउन लगाने को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के रोजाना आने वाले मामलों में कमी आई है लेकिन अब भी यह पिछले साल सामने आए सबसे अधिक मामलों के करीब है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिया कि राज्य में लागू लॉकडाउन जैसी मौजूदा पाबंदी एक जून के बाद भी 15 दिनों के लिए बढ़ाई जाएगी। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कई छूट दी जा सकती है।

ठाकरे ने कहा कि मरीजों की संख्या में कमी के बावजूद हम पिछले साल के चरम के करीब हैं।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘माझा डॉक्टर’ पहल फैमिली डॉक्टरों तक पहुंचने में मदद करेगी ताकि बिना लक्षण वाले मरीजों में अधिक दवा सेवन की प्रवृत्ति और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति उत्पन्न होने से बचा जा सके।

ठाकरे ने कहा पिछले साल के मुकाबले इस साल कोविड-19 वायरस के प्रकार में अंतर है। यह अब अधिक संक्रामक है,तेजी से फैल रहा है और मरीजों के ठीक होने में लंबा समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे सामने एक और राक्षक फंगस है जिसका मुकाबला करना है। राज्य में म्यूकोरमाइकोसिस के 3000 मामले हैं। कोरोना वायरस कार्य बल इस पर नजर रख रहा है।

और पढ़े  रिलायंस और मेटा की बड़ी तैयारी- गुजरात में बनेगा AI डेटा सेंटर, अगले दो वर्षों में बनकर तैयार होने की उम्मीद

Spread the love
  • Related Posts

    US-Iran समझौता: ईरान परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका का सख्त रुख, व्हाइट हाउस ने समझौते से स्थायी शांति का किया दावा

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित समझौता पश्चिम एशिया में लंबे समय की शांति सुनिश्चित कर सकता है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने की दिशा…


    Spread the love

    महंगाई ने तोड़ा 16 महीने का रिकॉर्ड, सोने-चांदी के आभूषणों और टमाटर-अदरक ने बिगाड़ा रसोई का बजट

    Spread the love

    Spread the loveइस तपती गर्मी में सिर्फ मौसम का पारा ही नहीं चढ़ रहा है, आपके घर का मासिक बजट और रसोई का खर्च भी बढ़ रहा है। शुक्रवार को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *