रुद्रपुर में युवती का अपहरण कर गैंगरेप, पुलिस आरोपियों की तलाश में

रुद्रपुर शहर निवासी एक युवती ने बाइक सवार युवकों पर उसका अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने अभियुक्तों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि युवती अपने साथियों संग गदरपुर के पास रिंग रोड में घूमने गई थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे और डरा धमकाकर अपने साथ ले गए। इसी बीच युवकों ने उसके साथियों को छोड़ दिया और लड़की को जंगल में लेजाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि मामले में तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़े  मीनाक्षी की मौत से स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली: सीएमओ को बंद मिली पहलवान की दुकान, विभाग करेगा कार्रवाई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…