ट्रेन Cancelled: सावधान! भारी बारिश के कारण कई ट्रेनें हुई कैंसिल, यहां करें चेक…

ट्रेनों से हर रोज लाखों-करोड़ों यात्री सफर करते हैं। जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक में यात्रा कर अपने गंतव्य तक लोग पहुंचते हैं।

पर क्या आप जानते हैं कि भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं जिससे बाढ़ का पानी रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया है। इसलिए कई जगहों पर रेलवे ने अगले आदेश तक कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है जबकि, कई का रूट भी बदला है। चलिए जानते हैं..

 

क्यों और कहां हुआ है ट्रेनों के संचालन पर असर?

  • भारी बारिश के चलते नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है
  • नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे ने सिमालुगुड़ी-नामतियाली और सिमालुगुड़ी-सेलेंघाट रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अगले आदेश तक रोक दिया है

 

कौन सी ट्रेनें हुई हैं कैंसिल?

लेडो-गुवाहाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस
ये ट्रेन अगले आदेश तक कैंसिल रहेगी

डिब्रूगढ़-सिमालुगुड़ी पैसेंजर ट्रेन
ये ट्रेन भी बारिश की वजह से रद्द रहेगी

लेडो-रंगिया इंटरसिटी एक्सप्रेस
बारिश की वजह से ये ट्रेन भी कैंसिल रहेगी

 

 

तिनसुकिया-लुमडिंग ट्रेन
ये ट्रेन भी अगले आदेश तक कैंसिल है

तिनसुकिया-जोरगहाट टाउन पैसेंजर ट्रेन
ये पैसेंडर ट्रेन भी पूरी तरह रद्द है

रंगिया-न्यू तिनसुकिया इंटरसिटी एक्सप्रेस
बारिश का असर इस ट्रेन पर भी पड़ा है

 

 

किन ट्रेनों का बदला गया है रूट?

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15903)
इस ट्रेन का रूट बदला गया

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15945)
ये ट्रेन भी अपने तय रूट से नहीं अलग रूट से चलेगी

और पढ़े  ब्रिक्स समिट LIVE: रूसी राष्ट्रपति पुतिन शिष्टमंडल के साथ दिल्ली पहुंचे, ब्राजील समेत कई देशों के मेहमान भी आए

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 20503)
इस ट्रेन का भी रूट बदला गया है

 

 

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12423)
अपने तय रूट से अलग चलेगी ये ट्रेन भी

डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 15909)
बारिश के कारण इस ट्रेन का रूट भी बदला गया है

डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22503)
इस ट्रेन का भी रूट बदला है

डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22504)
इस ट्रेन का रूट बदला है

नोट:- डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया की ओर आने-जाने वाली कई ट्रेनों को अब रंगिया-रंगापाड़ा के रास्ते से चलाया जाएगा 

 

 

घर से निकलने से पहले क्या करें?
  • अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें
  • रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर ट्रेन का स्टेटस जान लें
  • आप आधिकारिक एप के जरिए भी ट्रेन का स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • Related Posts

    ब्रिक्‍स सम्‍मेलन- बस कुछ ही देर में शुरू होगी शिखर सम्मलेन की बैठक, राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का हो रहा इंतजार

    भारत की मेजबानी में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज दोपहर दिल्ली गए हैं। जिनपिंग इस दौरे पर पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत…

    पता नहीं अपने आप को G7 क्यों कहते हैं?: पुतिन ने पश्चिमी देशों पर कसा तंज, समझाया ब्रिक्स कैसे बना ताकतवर