मध्यप्रदेश : आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे भारत के पहले विश्वस्तरीय रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन कर दिया गया है। हबीबगंज स्टेशन का नाम आखिरी हिंदू आदिवासी रानी कमलापति के नाम पर रखने का केंद्र का यह फैसला मध्यप्रदेश सरकार की अनुशंसा पर है। 

अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की तर्ज पर विकसित है यह विश्वस्तरीय मॉडल स्टेशन
मध्यप्रदेश का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन देश का पहला विश्व स्तरीय मॉडल स्टेशन है, जहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की तर्ज पर यात्रियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई गईं हैं। इस स्टेशन को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत विकसित किया गया है। रानी कमलापति स्टेशन परियोजना की कुल लागत लगभग 450 करोड़ रुपये है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एंट्री और एग्जिट गेट अलग-अलग हैं। प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए स्टेशन पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए गए हैं। ओपन कॉनकोर्स में 700 से 1,100 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ट्रेनों की आवाजाही की जानकारी के लिए पूरे स्टेशन पर अलग-अलग भाषाओं के डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। स्टेशन पर फूड कोर्ट, रेस्तरां, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, छात्रावास, वीआईपी लाउंज भी होगा। चौबीसों घंटे निगरानी रखने के लिए स्टेशन पर लगभग 160 सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रधानमंत्री मोदी का दिया धन्यवाद
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम आदिवासी रानी रानी कमलापति के नाम पर रखने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम आदिवासी रानी रानी कमलापति के नाम पर रखने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं। वह गोंड समाज की शान थीं। वह आखिरी हिंदू रानी थीं।’ मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को केंद्र को पत्र लिखकर भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम आदिवासी रानी रानी कमलापति के नाम पर रखने को कहा था।

और पढ़े  West Asia- UN की एजेंसी ने रोकी होर्मुज में जहाजों की निकासी, नेतन्याहू बोले- लेबनान में तैनात रहेगी सेना

‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा बिरसा मुंडा की जयंती
भारत सरकार ने घोषणा की है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9:45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। पीएम ने हमेशा जनजातीय समुदायों के अमूल्य योगदान, विशेष रूप से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके बलिदान पर जोर दिया है। 

इस तरह रहेगा मोदी का कार्यक्रम –

दोपहर 12.35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे
दोपहर 1 बजे बीयू हेलीपैड पहुंचेंगे
दोपहर 1.10 बजे जंबूरी मैदान पहुंचेंगे जहां वह जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे
दोपहर 3.20 बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे
शाम 4.20 बजे हबीबगंज से दिल्ली के लिए निकलेंगे


Spread the love
  • Related Posts

    मन की बात: समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा भारत सुरक्षित और आत्मनिर्भर’, मन की बात में क्या बोले पीएम मोदी?

    Spread the love

    Spread the love प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड के जरिए एक बार फिर देश और दुनिया भर में बसे भारतीयों…


    Spread the love

    तिरुपति बालाजी मंदिर में अनंत अंबानी ने निभाई बाल दान की परंपरा

    Spread the love

    Spread the loveरिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सदियों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *