महाराष्ट्र : बाबासाहेब पुरंदरे का हुआ 99 साल की उम्र में निधन, पद्म विभूषण से थे सम्मानित ।

Spread the love

जाने-माने इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का सोमवार सुबह पुणे के दीनानाथ मंगेशकर मेमोरियल अस्पताल में निधन हो गया। वे 99 वर्ष के थे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, पुरंदरे को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में हालात गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद से ही उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका।
बताया गया था कि बाबा पुरंदरे अपने घर में बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। उनके निधन की खबरों के बाद देशभर में उनके चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया है। 

बाबासाहेब पुरंदरे देश के लोकप्रिय इतिहासकार-लेखक रहने के साथ थिएटर कलाकार भी रह चुके थे। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपने विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। बाबा पुरंदरे ने शिवाजी के जीवन से लेकर उनके प्रशासन और उनके काल के किलों पर भी कई किताबें लिखीं। इसके अलावा उन्होंने छत्रपति के जीवन और नेतृत्व शैली पर एक लोकप्रिय नाटक- जानता राजा का भी निर्देशन किया था।


Spread the love
और पढ़े  मुंबई लोकल में बहस बनी जानलेवा: 22 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, दरवाजा खुला रखने को लेकर हुआ था झगड़ा
  • Related Posts

    केतन मर्डर केस में पुलिस ने लोहागढ़ किले में किया सीन रीक्रिएट,केतन को चेतन ने कैसे दिया धक्का, कहां खड़ी थी सिया?

    Spread the love

    Spread the loveकेतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल को लोहागढ़ किले पर ले जाकर क्राइम सीन का रीक्रिएशन कराया। DSP गजानन टोम्पे ने…


    Spread the love

    वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता

    Spread the love

    Spread the love वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेजुएला में राहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *