भारत : पीएम मोदी यूरोपीय परिषद की बैठक में भाग लेंगे , अध्यक्षता करेंगे पुर्तगाल के प्रधानमंत्री

Spread the love

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 8 मई को होने वाली यूरोपीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे। भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा द्वारा आयोजित की गई है।
इस बैठक में एक बार फिर मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता होने की संभावना जताई जा रही है। इस बैठक के दौरान चिकित्सा आपूर्ति श्रृंखला और फार्मा पर मजबूत साझेदारी और सहयोग की भी घोषणा की जा सकती है। वहीं बैठक से पहले  यूरोपीय संघ के एक अधिकारी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस संकट की स्थिति में पीेएम मोदी पर कोरोना वैक्सीन के निर्यात के लिए किसी देश को दबाव नहीं डालना चाहिए।
बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मई को इस बैठक में डिजिटल माध्यम से भाग लेंगे। गौरतलब है कि 16वीं भारत-यूरोपीय संघ की शिखर बैठक 8 मई को पुर्तगाल के शहर पोर्तो में आयोजित होनी थी। भारत-यूरोपीय संघ के नेताओं की बैठक ईयू+27 प्रारूप में पहली बार आयोजित की जा रही है, जो दोनों पक्षों के सामरिक गठजोड़ को और प्रगाढ़ बनाने की साझा आकांक्षा को प्रदर्शित करता है


Spread the love
और पढ़े  ईरान की अमेरिका को दो-टूक: रवैया बदलो तभी खुलेगा होर्मुज, पड़ोसी देशों को दी धमकी, क्या-क्या कहा?
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़- सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज, त्रासदी से बचे 21 भारतीय पहुंचे काठमांडू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बाढ़ से आई तबाही का मंजर विचलित कर रहा है। भारत के लोग बड़ी संख्या में लापता हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के लापता लोगों…


    Spread the love

    नेपाल आपदा- 475 लोगों की मौत, 667 लापता और 1500+ बचाए गए,रसुवा हाइड्रोपावर टनल में सेना का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई प्रलयंकारी भोटे कोशी बाढ़ ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 475 हो चुका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *