बंगाल : TMC ममता का दंगल राज मुरलीधरन के काफिले पर हमला

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी हिंसा का दौर जारी है। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिनका आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। हालांकि, टीएमसी भी बार-बार इन आरोपों को खारिज कर रही है। अब केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला होने की जानकारी मिली है। यह घटना पश्चिम मिदिनापुर के पंचकुडी में हुई।
बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग केंद्रीय मंत्री की कार का शीशा तोड़ रहे हैं। इसके बाद केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘पश्चिमी मिदिनापुर के दौरे के वक्त मेरी गाड़ी पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया। शीशे तोड़ दिए गए। मेरे पर्सनल स्टाफ पर भी हमला किया गया। मुझे अपना दौरा बीच में ही छोड़कर वापस आना पड़ रहा है।

और पढ़े  पनामा में धरती कांपी: यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.6, फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…