बड़ी खबर – रेल हादसा : पश्चिम बंगाल के दोमोहानी के नजदीक गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस पटरी से उतरे, कई लोग हुए घायल ।।

Spread the love

पश्चिम बंगाल के दोमोहानी में गुरुवार को पटना से गुवाहाटी जा रही बीकानेर एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के पांच से छह डिब्बे पटरी से उतरे और ट्रैक के पास ही पलट गए। फिलहाल कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि, किसी की जान जाने की सूचना अब तक नहीं मिली है। इस बीच एक यात्री ने कहा है कि ट्रेन में अचानक से एक झटका लगा, जिसके बाद डिब्बे पलट गए। कुछ लोगों की मौत भी हुई है।
भारतीय रेलवे ने भी इस हादसे पर बयान जारी किया। बताया गया है कि हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। घटना में ट्रेन के करीब 12 डिब्बों पर असर पड़ा। डीआरएम और एडीआरएम दुर्घटना-राहत ट्रेन और मेडिकल वैन के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
बताया गया है कि दोमोहानी के सबसे करीब जलपाईगुड़ी स्टेशन है। यहां से एक राहत ट्रेन के साथ एंबुलेंसों को भी भेजा गया है। फिलहाल पुलिस और स्थानीय लोग राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। ट्रेन हादसे में घायल हुए लोगों को मायनागुड़ी अस्पताल और जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेजा गया है। 

जिस वक्त यह ट्रेन हादसा हुआ उस वक्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोरोनावायरस के हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा कर रही थीं। हादसे की जानकारी मिलते ही सीएम ने अधिकारियों से राहत-बचाव कार्य तेज करने के लिए कहा है।


Spread the love
और पढ़े  चुनावी तारीखों का एलान- हिंसा से SIR तक, ECI से पूछे गए सवाल, आरोपों पर भी CEC ने दिया जवाब
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *