Covid-19 : भारत में पकडी कोरोना ने डराने वाली रफ्तार, 24 घंटे में आए 2 लाख से ज्यादा नए केस, 380 लोगों की गई जान ।।

देश में कोरोना की तीसरी लहर ने अब डराने वाली रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना संक्रमण की यह रफ्तार दूसरी लहर से भी तेज मानी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2,47,417 से अधिक मामले सामने आए हैं जो कि बुधवार की तुलना में 52 हजार से अधिक है। वहीं बीते 24 घंटे में 380 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पिछले चार दिनों में कुल 1280 लोगों की मौतें हो गई हैं, जो कि चिंताजनक है। वहीं देश में सक्रिय मामले 11 लाख (11,17,531) को पार कर गए हैं। इस दौरान 84 हजार से अधिक(84,825) लोग स्वस्थ भी हुए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11 फीसदी हो गई है। देश में लोगों के स्वस्थ होने की दर 95.59 फीसदी है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत अब तक 154.61 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं।

और पढ़े  चीन को बड़ा बाजार बनाने का इरादा: पीयूष गोयल बोले- वैश्विक बाजारों में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने पर जोर
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…