बड़ी खबर- डकैती : गाजियाबाद के व्यापारी को बंधक बना ले उड़े डकैत एक करोड़ ₹

Spread the love

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र की अंसल कॉलोनी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर छोटे खां के घर में बुधवार शाम को डकैती की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हथियारबंद छह बदमाशों ने छोटे खां के घर पर धावा बोल दिया और परिजनों को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर छोटे खां, उनके भाई और किराएदार के घर में रखे 90 लाख रुपये कैश और 10 लाख से अधिक के जेवर लूटकर ले गए। बताया जा रहा है कि छोटे खां के किराएदार को मकान खरीदना था। इसी के लिए उसने पैसे रखे हुए थे।

मालूम हो कि गाजियाबाद में बेखौफ बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई यह कोई पहली वारदात नहीं है। आए दिन हथियारबंद बदमाश इस तरह की डकैती करते हैं। इससे पहले मार्च में ही लोनी कोतवाली में बदमाश नकदी, जेवरात के साथ ही घर में खड़ी स्कॉर्पियो को भी उड़ा ले गए थे।

लोनी के मालिक सिटी कॉलोनी में नईम और उसका भाई बुरहान बुधवार रात अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 1:30 बजे चार हथियारबंद बदमाश सीढ़ी लगाकर बालकनी से घर में घुस गए।

इसके बाद बदमाशों ने ऊपर सो रहे नईम को पिस्टल की नोक पर लेकर उसके हाथ बांध दिए और नीचे लाए। नीचे सो रहे परिवार के अन्य सदस्यों को एक कमरे में बैठा कर पिस्टल की नोक पर ले लिया था।

बदमाश के साथियों ने अलमारी और बैग में रखे करीब चार लाख रुपये, करीब डेढ़ लाख के जेवरात और छह मोबाइल ले गए थे। यही नहीं इसके बाद बदमाश घर से चाबी लेकर घर के सामने दूसरे मकान में खड़ी स्कॉर्पियो को निकाल कर ले गए।

और पढ़े  अयोध्या- मेडिकल कॉलेज में फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल, विद्यार्थियों को मिला प्रशिक्षण

Spread the love
  • Related Posts

    UP- प्रदेश में कहर बनकर टूटी आंधी-बारिश, 28 लोगों की दर्दनाक मौत, कई इलाकों में खंभे गिरने से बिजली प्रभावित

    Spread the love

    Spread the loveनौतपा की भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार देर रात और शुक्रवार को प्रदेश में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। लखनऊ समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों और…


    Spread the love

    Noida: लखनऊ से नोएडा की पहली फ्लाइट फुल, 15 जून को सुबह उड़ान भरेगा विमान, नियमित सेवाएं जुलाई से

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा एयरपोर्ट पर पहली उड़ान लखनऊ से आएगी। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का जोश ऐसा है कि इंडिगो की इस पहली उड़ान की सभी सीट बुक…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *