बड़ी खबर – उत्तर भारत का पहला ऐसा और देश का दूसरा प्रदेश बना उत्तराखंड, निस्तारण के लिए मिलेगी ये सुविधा….. देखें पूरी खबर

Spread the love

मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिये राज्य में ई-कोर्ट मोबाइल वैन शुरू होगी। यह वैन जिला जजों के नियंत्रण में रहेगी। शुक्रवार को नैनीताल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल धन्नजय चतुर्वेदी ने पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। बताया कि आगामी 15 अगस्त से पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में ई-कोर्ट मोबाइल वैन शुरू होगी।

ऐसे गवाह जो बुजुर्ग और बीमार हैं, न्यायालय तक नहीं आ सकते हैं, उनसे ई-कोर्ट मोबाइल वैन घर जाकर ही बयान लेगी। ताकि मामलों का त्वरित निराकरण हो सके।

रजिस्ट्रार जनरल ने कहा कि पीड़ितों को न्यायालय पहुंचने में होने वाली देरी और राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बताया कि इसके बाद उत्तराखंड उत्तर भारत का ऐसा पहला और देश का दूसरा राज्य बन गया है, जहां ई-कोर्ट मोबाइल वैन सुविधा शुरू होने जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 13.5 लाख की ठगी, प्लेसमेंट एजेंसी संचालकों पर FIR
  • Related Posts

    बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, CM धामी ने की पूजा, हजारों श्रद्धालु बने पावन क्षण के साक्षी

    Spread the love

    Spread the love   बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह सवा छह बजे बैसाख मास शुक्ल पक्ष पुनर्वसु नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्ध योग में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।…


    Spread the love

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू, 236 रुपये तक घटा किराया, ये रहेगा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण के बाद इस पर अपनी बसों की संख्या बढ़ा दी है। पांच नई वॉल्वो बस सेवा शुरू होने के बाद अब…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *