मोटाहल्दू : निशुल्क नेत्र जांच शिविर कल, अनुभवी डॉक्टरों द्वारा ।

ग्राम पंचायत जयपुर खीमा के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान सीमा पाठक के अथक प्रयासों से आई क्यू अस्पताल हल्द्वानी के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा कल रविवार 15 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त शिविर में अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा समस्त प्रकार की जांच व टेस्ट निशुल्क किए जाएंगे कृपया जिस किसी भी व्यक्ति को आंख से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी हो तो वह उक्त शिविर में प्रात 9:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक प्रतिभाग कर सकता है। वहीं मास्क लगाकर आना अनिवार्य है वही साथ में आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। आई क्यू हॉस्पिटल हल्द्वानी के नवीन जी ने बताया कि उक्त शिविर में आँखों की जांच कर चश्मे के नम्बर दिए जाएंगे, साथ मे मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सलाह दी जाएगी, जिस व्यक्ति का शिविर में पंजीकरण हो जाएगा और किसी वजह से जांच नही हो पाएगी तो उसका हल्द्वानी सेंटर में निःशुल्क पंजीकरण होगा।

और पढ़े  मसूरी: नीली बत्ती और हूटर लगाकर कर हुड़दंग मचा रहा था चालक, पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन सीज
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…