देहरादून : अभिनेता सुनील ग्रोवर पहुंचे ग्राफिक एरा, खूब हंसाया ।

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर ने देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में खूब धमाल मचाया। शुक्रवार को सुनील ग्रोवर ग्राफिक एरा पहुंचे और छात्रों से बात करते हुए उन्होंने खूब हंसाया। साथ ही गंभीर मुद्दों पर भी वार्ता की। शो का लाइव प्रसारण किया गया। ग्राफिक एरा के केपी नौटियाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया गया। सुनील ग्रोवर ने कलाकार के जीवन पर भी चर्चा की। बताया कि किसी चरित्र का अभिनय करने के लिए किस तरह से मेहनत करनी पड़ती है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मिमिक्री और चुटकुले तो चलते रहते हैं, लेकिन मैं यहां कुछ काम की बात कर रहा हूं। कई छात्र पढ़ाई के बाद करियर शुरू करेंगे। घबराने की जरूरत नहीं है। अपने काम में लगे रहो। उन्होंने कहा कि मेरा एक्टर बनने का सपना था। एक टीवी में काम मिल गया तो बहुत खुश हुआ और अब भी अपने सपने को ही जी रहा हूं।

और पढ़े  रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…