बंगाल : बाबुल सुप्रियो ने लिया राजनीति से सन्यास।

Spread the love

बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट में अपने ‘मन की बात’ साझा की है। उन्होंने लिखा कि अलविदा। मैं किसी राजनीतिक दल में नहीं जा रहा हूं। टीएमसी, कांग्रेस, सीपीआई (एम) में से किसी ने मुझे नहीं बुलाया है, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य करने के लिए राजनीति को छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि मैं हमेशा एक टीम का खिलाड़ी रहा हूं। हमेशा एक टीम को सपोर्ट किया है- मोहनबागान। एक ही पार्टी का समर्थन किया है- भाजपा। बाबुल सुप्रियो ने इस बात का भी जिक्र किया है कि वे बहुत पहले से पार्टी छोड़ना चाहते थे। वे पहले ही मन बना चुके थे कि अब राजनीति में नहीं रहना है।  उन्होंने कहा है कि चुनाव से पहले पार्टी संग मेरे कुछ मतभेद थे। वो बातें चुनाव से पहले ही सभी के सामने आ चुकी थीं। हार के लिए मैं  तो जिम्मेदारी लेता ही हूं, लेकिन दूसरे नेता भी जिम्मेदार हैं। बाबुल सुप्रियो ने एक और बड़ा एलान करते हुए कहा कि मैं एक महीने के भीतर सरकारी आवास छोड़ दूंगा, साथ ही मैं सांसद के पद से भी इस्तीफा दूंगा। 

बता दें कि भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो ने बीते शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर एक के बाद एक कई पोस्ट की थीं। जिसमें उन्होंने इशारो-इशारों में राजनीति को छोड़ने के संकेत दिए थे। उसके एक दिन बाद सुप्रियों ने अपने फेसबुक पर ‘अलविदा’ लिखकर राजनीति छोड़ने का एलान कर दिया है।

और पढ़े  कर्नाटक में हिजाब पर फिर विवाद- BJP बोली-कांग्रेस धार्मिक विभाजन को बढ़ावा दे रही

Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi: स्वीडन के गुटेनबर्ग पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, द्विपक्षीय वार्ता पर नजरें

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी अपने विदेश दौरे के तीसरे चरण में आज स्वीडन जाएंगे। यह दौरा स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के निमंत्रण पर हो रहा है। इस दौरान पीएम…


    Spread the love

    हादसा: नहाते समय गहरे पानी में डूबे 8 युवक, मछुआरों ने चार को बचाया, चार की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveफतेहपुर जिले में रविवार को रिंद नदी में नहाते समय आठ युवक गहराई में जाने से डूब गए। मछुआरों की मदद से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *