दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

दिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में करीब 2,500 लाभार्थी महिलाओं को आधिकारिक लाभार्थी पत्र सौंपे। तालकटोरा स्टेडियम में 2500 महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल किया गया और 65 महिलाओं को मंच पर बुलाकर पत्र दिया गया। बाकी महिलाओं को भी 1 सितंबर से पहले तक पत्र मिल जाएंगे।

मैं दिल्ली की बहनों को खुश देखकर बहुत खुश हूं : सीएम रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर कहा, ‘दिल्ली के लिए यह बात हमने पहले दिन ही कह दी थी कि दिल्ली की बहनों को 2,500 रुपए देना हमारा संकल्प है, तो आज दिल्ली लक्ष्मी योजना को वास्तविक रूप से जनता तक पहुंचाने वाले इस दिन पर मैं दिल्ली की बहनों को खुश देखकर बहुत खुश हूं। 1 अगस्त को हमने इस योजना को शुरू किया और सिर्फ 1 महीने के अंदर 9.5 लाख के करीब बहनों ने इसके अंतर्गत रजिस्ट्रेशन किया और आज इस कार्यक्रम के माध्यम से 2,500 की योजना की पहली ढाई हजार लाभार्थियों को हमने अप्रूवल लेटर भेज दिया है और 1 सितंबर को उनके खातों में अगस्त महीने का पैसा पहुंच जाएगा। ऐसा नहीं है कि किसी तय तारीख को इस योजना का रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा। यह लगातार चलने वाली योजना है।’
पीएम मोदी की एक-एक गारंटी पूरी कर रहीं सीएम’
केंद्रीय मंत्री और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा, जब से रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं, मोदी की एक-एक गारंटी पूरी कर रही हैं, दिल्ली की करीब 9 लाख महिलाओं ने इस योजना पर यकीन किया और फॉर्म भरा है, अब उनको लाभ देना शुरू किया जा रहा है। पहले होली पर सिलेंडर दिया, अब दिवाली पर आएगा, पिंक कार्ड से मुफ्त बस के साथ सफर सुगम किया है। दिल्ली में 9वीं पास करने वाली सभी बेटियों को साइकिल देने का काम शुरू किया है, अगले साल भी जो बच्चियां 9वीं में जाएंगी, उनको भी साइकिल दी जाएंगी। अब हर घर को बिजली का मीटर लगेंगे, करीब 2.5 लाख घरों में मीटर लगेगा।

एलजी तरनजीत सिंह संधू ने दी बधाई
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा, रक्षाबंधन के मौके पर ये स्कीम, एक ब्लेसिंग है। हमारे देश में नारी को पहले से सबसे ऊंचा स्थान है, गुरुनानक देव ने कहा है कि महिलाएं ही हैं, जो राजा और विद्वान को जन्म देती हैं। पीएम मोदी ने महिलाओं को मजबूत करने के लिए सप्तधारा योजना शुरू किया है। इसमें नारीशक्ति सबसे मजबूत है। दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त को अप्रूवल किया गया है। पहला डीबीटी का काम आज से शुरू किया गया है। इस रक्षाबंधन पर हमारा संकल्प है कि दिल्ली की हर महिला, सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान से जिए। सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं। 

और पढ़े  भारत-चीन संबंध: ब्रिक्स के लिए दिल्ली आ रहे जिनपिंग, PM मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता पर ड्रैगन का रुख क्या?

1 सितंबर से बैंक खातों में आएगी राशि
योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जानी है। सरकार के मुताबिक जिन महिलाओं को लाभार्थी पत्र सौंपे जाएंगे, उनके खातों में योजना की राशि आना शुरू हो जाएगी। 1 सितंबर से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

9.20 लाख पंजीकरण, 6.63 लाख आवेदन अंतिम रूप से जमा
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए मंगलवार रात 8 बजे तक 9,20,590 महिलाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि इनमें से 6,63,215 आवेदन अंतिम रूप से जमा किए जा चुके हैं। ऐसे में योजना को लेकर महिलाओं के बीच बड़ी संख्या में आवेदन सामने आए हैं। सरकार की ओर से बुधवार को आयोजित कार्यक्रम को योजना के क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पहले चरण में करीब 4,000 महिलाओं को लाभार्थी पत्र दिए गए। उसके बाद पात्रता प्रक्रिया पूरी करने वाली अन्य महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए 2,500 रुपये मासिक सहायता वाली दिल्ली लक्ष्मी योजना का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अब 26 अगस्त को लाभार्थी पत्र वितरण के साथ योजना जमीन पर दिखाई देने लगेगी।

  • Related Posts

    2026 डूसू चुनाव- सू चुनाव के लिए मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा,डेढ़ लाख छात्र कर रहे मतदान

    दिल्ली विश्वविद्यालय के मॉर्निंग कॉलेजों में सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। नॉर्थ कैंपस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जवानों को सभी कॉलेजों में तैनात किया…

    जापान में 31 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं ब्याज दरें: बीओजे ने 0.25% बढ़ाया पॉलिसी रेट, जानें इसके क्या मायने

    एक बड़ा निर्णय लेते हुए जापान के केंद्रीय बैंक ‘बैंक ऑफ जापान’ (बीओजे) ने अपनी बेंचमार्क नीतिगत ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट्स (0.25%) की बढ़ोतरी कर इसे 1.25% कर…