प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, मोदी देंगे पार्टी की बेहतरी के लिए मंत्र ।

Spread the love

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को होगी। बैठक रविवार सुबह शुरू होगी और दोपहर तीन बजे समाप्त होगी। पीएम मोदी कार्यकारिणी के देशभर के सदस्यों को पार्टी को कैसे बेहतर बनाएं इसके मंत्र देंगे।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह बैठक कोरोना के चलते करीब डेढ़ साल बाद प्रत्यक्ष रूप से हो रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में हाल ही में कुछ राज्यों में हुए उपचुनाव में पार्टी को लगे आघात को देखते हुए पांच राज्यों के आगामी उपचुनाव के लिए नई रणनीति पर विचार होने की संभावना है। यह एक दिनी बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से शुरू होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समापन भाषण के साथ समाप्त होगी।
बैठक में पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में पार्टी के मसलों को लेकर भी नए सिरे से विचार होगा। एक भाजपा नेता ने कहा कि बैठक में सभी महत्वपूर्ण मसलों पर विचार होगा। पार्टी कोविड महामारी से निपटने में केंद्र सरकार की कामयाबी को लेकर उसकी तारीफ में प्रस्ताव भी पारित कर सकती है। टीकाकरण अभियान व देश के विकास के लिए पीएम मोदी की पहल व उनकी सफल विदेश यात्रा को लेकर भी पार्टी प्रशंसा करेगी। बैठक में देश की आर्थिक गतिविधियों में जबर्दस्त उछाल, रेकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन को लेकर भी चर्चा होगी। 

पार्टी ने राज्य इकाइयों को भेजे पत्र में कहा है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य महासचिव (संगठन) और उससे संबंधित राज्य के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अपने-अपने राज्य पार्टी कार्यालयों से वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल होंगे। वहीं राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दिल्ली के नेता सात नवंबर को एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में प्रत्यक्ष रूप से बैठक में भाग लेंगे। 

और पढ़े  गोल्डी बराड़ ने क्यों की थी हरदीप निज्जर की हत्या?: भगोड़े गैंगस्टर ने लीक ऑडियो में खुद कबूला, बताई वजह..

इन राज्यों में होने हैं अगले साल चुनाव
बैठक के एजेंडे में आगामी विधानसभा चुनावों और अन्य सामयिक मुद्दों पर चर्चा शामिल है। 20222 में कुल सात राज्यों के विधानसभा चुनाव होंगे। पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव साल के अंत में होंगे। पंजाब को छोड़कर इन सभी राज्यों में बीजेपी सत्ता में है।


Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़- सुरंग में फंसे लोगों को बचाने का अभियान हुआ तेज, त्रासदी से बचे 21 भारतीय पहुंचे काठमांडू

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बाढ़ से आई तबाही का मंजर विचलित कर रहा है। भारत के लोग बड़ी संख्या में लापता हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के लापता लोगों…


    Spread the love

    नेपाल आपदा- 475 लोगों की मौत, 667 लापता और 1500+ बचाए गए,रसुवा हाइड्रोपावर टनल में सेना का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई प्रलयंकारी भोटे कोशी बाढ़ ने पूरे देश में भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 475 हो चुका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *